Anushka Sharma Fitness: जानिए क्या है अनुष्का शर्मा के कर्वी फिगर का राज

Anushka Sharma

Anushka Sharma Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अब दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. फिर भी एकदम फिट नजर आती हैं. जानिए इसके लिए एक्ट्रेस (Anushka Sharma) क्या डाइट फॉलो करती हैं.

बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) वीगेन हैं. एक्ट्रेस पिछले कई सालों से ऐसा कोई प्रोडेक्ट नहीं खाती जो जानवरों से मिलता हो.

अनुष्का (Anushka Sharma) ने अपनी डाइट में सोया मिल्क या बादाम के दूध को शामिल किया हुआ है. साथ ही वो हमेशा घर का बना खाना खाती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का (Anushka Sharma) गेहूं की रोटी नहीं खाती हैं. इसकी जगह वो बाजरा, रागी, मिलेट्स की रोटी खाती है. अच्छी स्किन के लिए वो पूरे दिन में 4 से 5 लीटर पानी पीती हैं.

अपनी डाइट का ध्यान रखने के अलावा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हर रोज वर्कआउट करती हैं. वो कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, मेडिटेशन के अलावा योग भी हर दिन करती हैं.

खास बात ये है कि प्रेगनेंसी में एक्ट्रेस (Anushka Sharma) ने अपना शेड्यूल बदला नहीं बल्कि उन दिनों में भी वो थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करती रहती थी. इन सब चीजों के अलावा अनुष्का शर्मा डांस और बैडमिंटन गेम के जरिए भी खुद को फिट रखती हैं.

Must Read: War 2 Star Cast fees: जानें कितनी है War 2 के दोनों स्टार्स की फीस

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्क शर्मा (Anushka Sharma) आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी. फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे.