AP Dhillon and Banita Sandhu: एपी ढिल्लों और बनिता संधू ने अपने रिलेशनशिप किया कन्फर्म

AP Dhillon

AP Dhillon and Banita Sandhu: ‘सरदार उधम सिंह’ और ‘अक्टूबर’ में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस बनिता संधू ने पंजाबी म्यूजिक आर्टिस्ट एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ‘ब्राउन मुंडे’ हिटमेकर के साथ कई रोमांटिक फोटोज शेयर की।

बीते दिनों एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने अपने एक गाने में खुशी कपूर का नाम लेकर डेटिंग की खबरों को हवा दे दी थी। लेकिन सिंगर की असली गर्लफ्रेंड के नाम से पर्दा उठ गया है। दोनों को हाल ही में कई बार साथ स्पॉट किया जा चुका है। इन दिनों एपी ढिल्लों के साथ रिलेशनशिप को लेकर बनिता संधू सुर्खियां बटोर रही हैं। बनिता संधू ने एपी ढिल्लों के साथ अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Banita Sandhu (@banitasandhu)

बनिता संधू 11 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूूबर’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में बनिता वरुण धवन के अपोजिट नजर आई थीं। जिसके बाद बनिता विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘सरदार उद्यम सिंह’ में नजर आईं। हालांकि इन दो फिल्मों के बाद बनिता को कोई और काम नहीं मिला।

हाल में एपी ढिल्लों (AP Dhillon) की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ का ऐलान किया गया है। इसका नाम है एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड’ जो प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई है। इसी बीच एपी ढिल्लों ने अपने डेटिंग को भी ऑफिशियल कर दिया है। सिंगर एक्ट्रेस बनिता संधू को डेट कर रहे हैं। दोनों की रोमांटिक फोटोज भी सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लीक हुई इन फोटोज में ढिल्लों और बनिता की केमेस्ट्री लाजवाब है।

Must Read: Rakhi Sawant and Adil Khan: 6 महीने बाद जेल से बाहर आए आदिल खान, बोला -जल्द करूंगा राखी सावंत को एक्सपोज