Armaan Malik Car Accident: अरमान मालिक-कृतिका का हुआ एक्सीडेंट, कार की खस्ता हालत देखे

Armaan Malik

Armaan Malik Car Accident: यूट्यूबर और बिग बाॅस ओटीटी 3 फेम अरमान मलिक को लेकर हाल ही में खबर आई है। खबर हैं कि अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक का भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में अरमान (Armaan Malik) और कृतिका की जान बाल-बाल बच गई है हालांकि उनकी 1.3 करोड़ की कार की हालत खस्ता हो गई है।

खबरों के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 फेम यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) अपनी दूसरी वाइफ कृतिका के साथ मनाली से लौट रहे थे उस वक्त उनकी कार का एक गंभीर हादसा हुआ। दरअसल, अरमान मलिक और कृतिका दोनों अपने नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए मनाली गए हुए थे, जहां से वापस घर आते समय उनके साथ यह हादसा हो गया।

इस घटना की जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने सभी चाहने वालों के साथ साझा की है। अरमान मलिक (Armaan Malik) ने इंस्टाग्राम पर हादसे के बाद अपना एक वीडियो शेयर जिसमें वो इस दुर्घटना के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस दौरान कृतिका काफी ज्यादा डरी हुईं नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

कपल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ही लिखा, ‘आज मरते-मरते बचे हैं !! सबसे बेकार कार है’ वीडियो में अरमान (Armaan Malik) ने बताया कि वो कार में वो उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मौजूद थे।

रास्ते में गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी डिसबैलेंस हो गई। गाड़ी में काफी स्कैच भी आए हैं जिन्हें अरमान ने वीडियो में भी दिखाया। यूट्यूबर आगे कहा कि यह समझ लो कि मौत के मुंह से वापस आए हैं, मैं कार में सो रहा था और अचानक टायर फट गया। अरमान ने आखिर में कहा कि ऊपरवाले की कृपा है आज की डेट में जो हम बच गए।

यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और वो अपनी दो बीवियां होने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान अपने वाइफ पायल और कृतिका मलिक के साथ पहुंचे थे। जहां अरमान और उनकी पहली पत्नी पायल शो में जल्द आउट हो गए थे। वहीं कृतिका आखिर तक पहुंची थीं।

Must Read: दिवाली मनाने इंडिया आई Priyanka Chopra