Arun Govil Income: अकाउंट में हैं 1 करोड़ से ज्यादा फिर भी 14 लाख के कर्ज में हैं राम अरुण गोविल
Arun Govil Income: टीवी के ‘राम ‘यानि यानी अरुण गोविल (Arun Govil) किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अरुण गोविल अब एक्टिंग की दुनिया के अलावा चुनावी रणभूमि में अपनी किस्मत अजमाते हुए नजर आने वाले हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अरुण का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
वह बीजेपी पार्टी की तरफ से मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। टिकट मिलते ही टीवी के राम चुनावी रैलियों और रोड शोज में जुट चुके हैं। इस बीच एक्टर की नेट वर्थ को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। सिर्फ इतना ही नहीं अरुण पर 14 लाख के कर्जे को लेकर भी खबर सामने आई है। आइए उनकी टोटल नेट वर्थ के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।
14 लाख का लोन
अरुण गोविल (Arun Govil) मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा भी पेश किया है। इस मामले को लेकर अरुण का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान अभिनेता ने इलेक्शन कमीशन में जो शपथ पत्र दिया है, उससे ये जानकारी मिली है कि अरुण पर 14 लाख 64 हजार 28 रुपए का बैंक लोन का कर्ज है। कहा जा रहा है कि एक्टर पर महंगी कार का लोन चल रहा है।
View this post on Instagram
मर्सडीज बेंज के मालिक..बैक में हैं करोड़ों
एक्टर (Arun Govil) के पास 62.99 लाखकी एक मर्सडीज बेंज कार मौजूद है। अरुण गोविल ने अपने हलफनामे में बैंक अकाउंट का भी ब्यौरा दिया है। अरुण गोविल के बैंक अकाउंट में 1.03 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी के अकाउंट में 80.43 लाख रुपए मौजूद हैं।
2,82,18,828 रुपये मूल्य की अलग अलग कंपनियों के शेयर आदि भी उनके पास मौजूद हैं। पत्र में भरी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास 375000 रुपए की राशि नकद है और पत्नी लेखा अरुण गोविल (Arun Govil) के पास रुपए 4,07,500 की राशि है। पुणे का एक भूखंड (प्लाट) है और मुंबई के अंधेरी-पश्चिम में अमरनाथ टावर्स के दो फ्लैट (संख्या 305-306) हैं यहीं वो रह रहे हैं।
अरुण गोविल (Arun Govil) ने एक एक्टर के आधार पर छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक काम किया है। लेकिन रामानंद सागर की रामायण के राम के रूप में उनका किरदार अमर है जिस सादगी से उन्होंने इस रोल अदा किया है उसे हर किसी की तरफ से सराहना मिली। अरुण गोविल को आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था।
Must Read: Randeep Hooda on Kangana: आलिया को बेवजह टारगेट किया गया, जाने कंगना पर क्या बोले रणदीप हुड्डा?
बतौर एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) का करियर काफी शानदार रहा है। लेकिन एक राजनेता के रूप में अरुण किस तरह से असरदार साबित होते हैं। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।