आर्यन खान ने पैपराजी को दिखाई अकड़, लोगों ने लगा दी क्लास बोले- ‘पिता से कुछ सीखो’…

aryan

Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। वह इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने से पहले ही सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। जब भी आर्यन की कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आती है, वह धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।

अब हाल ही में पठान किंग खान के बड़े बेटे आर्यन की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हाल ही में एक फिल्म की स्क्रीनिंग को अटेंड करने पहुंचे आर्यन खान ने पैपराजी के सामने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

अनुराग कश्यप की फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे आर्यन खान

आर्यन खान हाल ही में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत की स्क्रीनिंग को अटेंड करने पहुंचे थे। मुंबई में सितारों के लिए रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग की इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुराग कश्यप की स्क्रीनिंग को आर्यन खान के अलावा जावेद अख्तर, शबाना आजमी, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी सहित कई सितारों ने अटेंड किया। फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर जहां सभी सितारों ने पैपराजी के लिए जमकर पोज किए, तो वहीं आर्यन खान ने पैपराजी को इग्नोर किया और वह सीधे फिल्म देखने के लिए अंदर चले गए।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल

आर्यन खान के इस एटीट्यूड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का एक सेक्शन शाह रुख के लाडले बेटे को खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स आर्यन खान को घमंडी कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसमें एटीट्यूड तो ऐसा है, जैसे शाह रुख खान हो’।

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसमें जबरदस्ती का घमंड है। हमें इनकी अपडेट चेक करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इस तरह के रूढ़ लोगों को आप इग्नोर करें। वह स्टार किड है या नहीं, इससे हमें कोई मतलब नहीं’। हालांकि, सोशल मीडिया का एक ऐसा भी सेक्शन है, जो आर्यन के समर्थन में उतर गया है।

डायरेक्शन में होगा आर्यन खान का डेब्यू

सुहाना खान ने एकतरफ जहां अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग का रास्ता चुना है, तो वहीं आर्यन खान एक्टिंग की दुनिया से बिल्कुल दूर डायरेक्शन में अपना हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक स्क्रिप्ट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।