Ashish Vidyarthi and Rupali Marriage: 60 की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, गर्लफ्रेंड रुपाली संग की कोर्ट मैरिज
Ashish Vidyarthi and Rupali Marriage: हिंदी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाकर मशहूर हुए आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार शादी रचा ली है। उन्होंने असम की रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से गुपचुप शादी रचाई है। कपल की शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो फैंस को खूब हैरान कर रही है।
आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने गुरुवार 25 मई को अपने करीबियों के बीच रुपाली बरुआ के बीच कोर्ट मैरिज की। आशीष अपनी इस शादी के मौके पर कहते हैं, ‘जिंदगी के इस पड़ाव पर, रुपाली से शादी करना एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी फीलिंग है। हमारी सुबह कोर्ट मैरेज हुई है और शाम को हम एक गेट-टुगेदर रखेंगे।’ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए आशीष ने कहा, ‘अरे, वो एक लंबी कहानी है। वो कभी और बताएंगे।’
वहीं, उनकी वाइफ रुपाली ने कहा, ‘हम कुछ समय पहले ही मिले थे और हमने अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में फैसला ले लिया। हम दोनों ही चाहते थे कि हमारी शादी बेहद सादगी से हो।’
Must Read: Pushpa 2 Release Date: फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज़
जानकारी के मुताबिक, ये कपल (Ashish Vidyarthi) अब शादी के बाद दोस्तों-रिश्तेदारों को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा।
राजोशी से की थी पहली शादी
बता दें, इससे पहले आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) ने एक्ट्रेस राजोशी से शादी की थी। राजोशी प्रसिद्ध एक्ट्रेस, सिंगर और थिएक्टर आर्स्टिस्ट हैं। वहीं, उनकी दूसरी वाइफ रुपाली असम में फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। जानकारी के अनुसार रुपाली कोलकाता में एक फैशन स्टोर की मालकिन हैं।
वहीं, आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) के काम की बात करें तो हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर 11 से ज्यादा भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके है। आशीष को ‘बिच्छू’, ‘जिद्दी’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘वास्तव’, ‘बादल’ जैसी कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में देखा गया है। हाल ही में वह अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में भी नजर आए हैं।
