दूसरे वीकेंड भी ‘अवतार 2’ ने की शानदार कमाई, 250 करोड़ के पार कलेक्शन
हॉलीवुड डेस्क। ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाए हुए है। अपनी दमदार ओपनिंग से फिल्म ने शुरूआत में ही संकेत दे दिए थे कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। पहले वीकेंड में ‘अवतार 2’ ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। जेम्स कैमरन की यह फिल्म जमकर लोगों को मनोरंजन कर रही है।
दूसरे हफ्ते भी लोगों में ‘अवतार 2’ का क्रेज जारी
पूरी दुनिया में सबसे बड़े डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार जेम्स कैमरन साल 2009 में ‘अवतार’ नाम की फिल्म लेकर आए। जिसके करीब 13 साल बाद अब वो फिल्म के दूसरे पार्ट ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ के साथ हाजिर हैं। इस फिल्म में पानी की एक अलग ही दुनिया को दिखाया गया है। आपको बता दें कि अवतार के पहले पार्ट के बाद अब इसका दूसरा पार्ट भी तेजी से कमाई कर रहा है।
Must Read: फिल्म ‘मैं अटल हूं’ से अटल जी के रूप में पंकज त्रिपाठी का पहला लुक रिलीज हुआ
लोगों की पहली पसंद ‘अवतार 2’
आपको बता दें कि फिल्म ने 10 दिन के अंदर ही विश्व स्तर पर 850 मिलियन डॉलर्स का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘अवतार 2’ जल्द ही एक बिलियन की तरफ तेजी से बढ़ रही है। भारत में ‘अवतार 2’ ने रविवार को लगभग 26 करोड़ का व्यापार किया है। शनिवार तक फिल्म ने 21 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद रविवार और क्रिसमस की वजह से फिल्म ने थियेटर्स पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म इस समय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
250 करोड़ का आंकड़ा किया पार
फिल्म ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ‘अवतार 2’ ने कामकाजी दिनों में भी शानदार प्रदर्शन किया और इसका कलेक्शन 190 करोड़ के आंकडे को पार कर गया। दूसरे वीकेंड में रविवार का कलेक्शन जोड़ने के बाद फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई की है। रविवार का कलेक्शन शामिल करने के बाद फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस हॉलीवुड फिल्म का भारतीय सिनेमाघरों में इतना शानदार प्रदर्शन करना बहुत बड़ी बात है।
