Tiku Weds Sheru Review: कॉमेडी और इमोशन का मेल है अवनीत कौर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’

Tiku Weds Sheru

Tiku Weds Sheru Review: कंगना रनौत के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ (Tiku Weds Sheru) रिलीज हो गई है। इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर है जो काफी टैलेंटेड और बॉलीवुड की राइसिंग स्टार हैं। फिल्म में नवाज और अवनीत की जोड़ी को लोगों की जबरदस्त अटेंशन मिल रही है क्योंकि जहां नवाज फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं तो वहीं अवनीत भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सभी का दिल जीत चुकी हैं। ये फिल्म एक लव स्टोरी, ड्रामा, कॉमेडी और इमोशन का तड़का है। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। फिल्म देखने से पहले यहां जान लिजिए कि कैसी है नवाजुद्दीन और अवनीत कौर की ये ‘टीकू वेड्य शेरू’…

कहानी
फिल्म (Tiku Weds Sheru) की कहानी टीकू (अवनीत कौर) और शेरू (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के इर्द गिर्द घूमती है। शेरू मुंबई में एक जूनियर आर्टिस्ट है, लेकिन अपने आपको किसी स्टार से कम नहीं समझता। टीकू, भोपाल की रहने वाली एक साधारण परिवार की लड़की है। जिसका बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना है। इस बीच शेरू के लिए टीकू के परिवार से रिश्ता आता है, लेकिन टीकू मना कर देती है क्योंकि वह किसी और से प्यार करती है जो मुंबई में रहता है। इस वजह से टीकू का बॉयफ्रेंड उसे सलाह देता है कि इस शादी से वो मुंबई आ सकती है। इसके बाद टीकू और शेरू की शादी हो जाती है। मुंबई आकर टीकू, शेरू के घर से भाग जाती है, लेकिन उसे पता लगता कि उसका बॉयफ्रेंड पहले ही शादीशुदा है और वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है। अब शेरू, टीकू को अपनाता है या नहीं, टीकू के सामने क्या क्या मुसीबतें आती हैं और वो कैसे उनका सामना करती है? … ये सब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Must Read: Ram Charan and Upasna: बेटी को गोद में लिए पत्नी उपासना संग अस्पताल से बाहर मुस्कुराते हुए निकले राम चरण

एक्टिंग
अवनीत कौर की एक्टिंग (Tiku Weds Sheru) की बात करें तो, अवनीत अपने किरदार में ढल तो गई हैं लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। उनके काम को दमदार नहीं कहा जा सकता। हालांकि, कुछ सीन्स में वह लाइम लाइट लूटती दिखती हैं। वहीं, बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी की करें तो वह एक मंझे हुए कलाकार है लेकिन, इस फिल्म में वह भी ऊपर-नीचे दिखते हैं। कुछ सीन्स में नवाज हमेशा की तरह काफी जोरदार एक्टिंग करते दिखते हैं, वहीं कई सीन्स पर उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो किरदार को जी नहीं पा रहे हैं।

डायरेक्शन
फिल्म (Tiku Weds Sheru) का डायरेक्शन साई कबीर ने किया है। जो पूरी तरह से निराश करते हैं, फिल्म की कहानी को साई कबीर पर्दे पर उतारने पर नाकामयाब रहे हैं।