Baba Siddique Death: बाबा सिद्दीकी की मौत पर कमाल राशिद खान ने कहा ‘जैसी करनी, वैसी भरनी’, जानिए कारण
Baba Siddique Death: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अब हमारे बीच नहीं रहे। 12 अक्टूबर की शाम मुंबई में बाबा सिद्दीकी की सरेआम हत्या कर दी गई। सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास थे जब उनपर गोलीबारी हुई थी।
बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) को तीन गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी की हत्या से हर कोई सन्न है। एक तरफ बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है तो दूसरी तरफ केआरके यानी कमाल राशिद खान बिना नाम लिए एक ट्वीट किया है। इस तंज भरे ट्वीट में लिखा कि जैसी करनी, वैसी भरनी।
केआरके ने लिखा- ‘जैसी करनी वैसी भरनी। ना जाने कितने लोगों की प्रॉपर्टी पर जबरदस्ती कब्जा किया हुआ (Baba Siddique) था। कुत्ते की मौत मरा! आज उन सब मजलूम लोगों को सुकून मिला होगा!’इसके अलावा उन्होंने 2 और ट्वीट किए।
Jaisi Karni Waisi Bharni. Na Jaane Kitne Logon Ki Property Par Zabardasti Kabza Kiya Huwa Tha. Kutte Ki Maut Mara! Aaj Un Sab Majloom Logon Ko Sukoon Mila Hoga!
— KRK (@kamaalrkhan) October 12, 2024
गौरतबल है कि बाबा सिद्दिकी (Baba Siddique) का बाॅलीवुड इंडस्ट्री से गहरा संबंध था। उनकी इफ्तार पार्टी में सलमान खान से लेकर शाहरुख, शिल्पा समेत कई स्टार्स शिरकत करते थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही बॉलीवुड के तमाम स्टार्स सलमान खान, संजय दत्त, जहीर इकबाल, शिल्पा शेट्टी अस्पताल पहुंचे। सबकी आंखें नम थीं। शिल्पा का तो रो-रोकर बुरा हाल था।
बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) के परिवार के बारे में बात करें तो उनके परिवार में बीवी शहजीन सिद्दीकी, बेटी जीशान और बेटी अर्शिया सिद्दीकी हैं।
