Bholaa Box Office Collection: दूसरे दिन भी ‘भोला’ का जलवा रहा बरकरार, कमाए इतने करोड़

Dil ha Bholaa

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) का दर्शक बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरका उनका इंतजार खत्म हुआ और फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज गई। सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ और प्रमोशन के कारण दर्शक फिल्म देखने के लिए मजबूर हो गए। पहले दिन भोला ने जबरदस्त ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए देखते है फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

भोला ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
भोला (Bholaa) के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो एक शानदार कलेक्शन रहा। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से समान रूप से जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिला। देश के केवल उत्तरी क्षेत्र में रामनवमी की छुट्टी होने के बावजूद, फिल्म ने पूरे भारत के दर्शकों को थिएटर में खींचने में कामयाब रही। लेकिन फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन कम कमाई की है।


इस एक्शन-एडवेंचर (Bholaa) ने दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.40 करोड़ की कमाई की। जिससे अब कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 18.60 करोड़ का अच्छा खासा आंकड़ा बटोर लिया है। वर्किंग फ्राइडे होने की वजह से फिल्म के शाम के शो में तेजी देखी गई। दर्शक बड़े पर्दे पर एक्शन अनुभव का लुत्फ उठा रहे हैं। शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद है।

Must Read: Sara Ali Khan and Kartik Aaryan: आशिकी 3 में एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ काम करना चाहती हैं ‘सारा अली खान’