Bholaa Weekend Collection: वीकेंड पर अजय देवगन की ‘भोला’ ने पकड़ी रफ्तार, की धुआँधार कमाई
Bholaa Weekend Collection: ‘दृश्यम 2’ के बाज अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अजय ने एक्टिंग के साथ डायरेक्टर की भी कुर्सी संभाली है। फिल्म को बेहतर बनाने के लिए एक्टर ने भी पूरी मेहनत की है। एक्शन से लेकर सस्पेंस और म्यूजिक पर अजय ने बेहद बारीकी से काम किया है। बेशक फिल्म ने शुरूआती दिनों में एवरेज कलेक्शन किया हो, लेकिन वीकेंड पर भोला ने अच्छी कमाई की है।
भोला के शुरूआती आंकड़े
‘भोला’ (Bholaa) 30 मार्च को रामनवमी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई , हांलाकि फिल्म को इस दिन की छुट्टी का ज्यादा फायदा नहीं हुआ। फिल्म ने पहले दिन करीब 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के दिन भोला ने 7.40 करोड़ की बिजनेस किया। वहीं शनिवार और रविवार को भोला (Bholaa) दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हुई। अब फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। उम्मीद है कि भोला जल्द ही यह आंकड़ा पार कर जाएगी।
#Bholaa puts up a healthy score in its *extended* 4-day weekend… The spike on Sat and Sun added strength to its overall total… Thu 11.20 cr, Fri 7.40 cr, Sat 12.20 cr, Sun 13.48 cr. Total: ₹ 44.28 cr. #India biz.#Bholaa needs to maintain the momentum over weekdays… In fact,… pic.twitter.com/RQKL7quyrq
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 3, 2023
वीकेंड का कुल कलेक्शन
शनिवार के दिन भोला (Bholaa) ने 12.20 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं रविवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। इस दिन भोला ने करीब 13.48 करोड़ का डॉमेस्टिक कलेक्शन किया है। अब कुल मिलाकर फिल्म ने 44.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
भोला (Bholaa) ने पहले वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन किया है। अब सोमवार को फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाबी हासिल कर लेगी।
Must Read: The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट को लेकर दिया हिंट
