Elvish Yadav girlfriend: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड पंजाब की है, खुद बताया नाम
Elvish Yadav Mystery Girlfriend: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने रियलिटी टीवी स्टार मनु पंजाबी के साथ चैट में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि जो लड़की इंटरव्यू दे रही है, वो उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है. साथ ही एल्विश ने ये भी बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड पंजाब की हैं और उन्हें प्राइवेसी पसंद है. वो सोशल मीडिया से दूर हैं.
कौन हैं एल्विश की गर्लफ्रेंड?
एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बता करते हुए कहा,’वो पंजाब की है और पंजाब में ही रहती है. कहीं बाहर नहीं रहती. उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट है और वो चाहती है कि वो प्राइवेट ही रहे. उसे पसंद नहीं की मैं उसका नाम लूं या उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊं. वो इन सब चीजों से दूर है और खुश है.’
एल्विश (Elvish Yadav) की बिग बॉस जर्नी की बात करें तो उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी. शो में आते ही उन्होंने अपना दबदबा बना लिया था. उनकी परफॉर्मेंस काफी स्ट्रॉन्ग रही थी. एल्विश की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने शो जीतकर इतिहास रच दिया है. एल्विश पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिसने बिग बॉस जीता है. इससे पहले किसी भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस नहीं जीता था.
घर के अंदर एल्विश (Elvish Yadav) की मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान संग बॉन्डिंग देखने को मिली थी. वहीं पूजा भट्ट के साथ भी उनका अंदाज पसंद किया गया. एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी उन्हें सपोर्ट किया. आलिया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन के दौरान एल्विश की तारीफ करती नजर आई थीं. जब घर से बाहर निकलर एल्विश को ये बात पता चली तो वो खुशी से फूले नहीं समाए.
