Bobby Deol Story: बॉबी देओल हो गए थे ममता कुलकर्णी की खूबसूरती के कायल दिया था ‘वन नाइट स्टैंड’ का ऑफर
Bobby Deol Story: बॉलीवुड एक्टर और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है. वैसे तो बॉबी देओल ने तान्या देओल संग शादी की है और अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं. बॉबी और तान्या की लव मैरिज हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार बॉबी को तान्या से पहली नजर में प्यार हो गया था.
लेकिन, तान्या संग शादी से पहले बॉबी देओल (Bobby Deol) का नाम कई और लड़कियों के संग जुड़ा था. इन सबमें सबसे ज्यादा बॉबी के लव लाइफ की चर्चा तब हुई थी जब वो एक्ट्रेस नीलम कोठारी के संग थे. जी हां, एक दौर में बॉबी और नीलम एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे.
दोनों के क्लोज फ्रेंड्स को आज भी इस बात की जानकारी है. लेकिन इनका रिश्ता शादी के मंडप तक क्यों नहीं पहुंच पाया, इसके पीछे की वजह एक्टर के पिता धर्मेंद्र को माता जाता है. रिपोर्ट के अनुसार बॉबी (Bobby Deol) और नीलम पांच साल तक रिश्ते में थे,लेकिन धर्मेंद्र को ये रिलेशनशिप बिल्कुल भी मंजूर नहीं था.
View this post on Instagram
धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि उनका बेटा किसी एक्ट्रेस से शादी करे. उसके बाद कपल का ब्रेकअप हो गया. बॉबी (Bobby Deol) का नाम पूजा भट्ट के साथ भी जुड़ा. काफी वक्त तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था.इसी बीच बॉबी एक और हसीना की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे और वो थीं 90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी.
ममता ने एक इंटरव्यू में बताया कि बॉबी (Bobby Deol) ने उन्हें वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था. ऐसे में ममता ने उनके सामने एक बड़ी शर्त रख दी थी.ममता ने कहा था कि वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं. उसी दौरान ब़ॉबी देओल भी बरसात की शूटिंग कर रहे थे और दोनों एक ही हॉटेल में रुके थे.
मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी मुलाकात बॉबी (Bobby Deol) से करवाई थी.होटल में अक्सर दोनों मिला करते थे, ऐसे में इनकी दोस्ती हो गई. ममता ने बताया कि बॉबी ने पहले दोस्ती की उसके बाद उन्हें वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया.ममता कुलकर्णी एक्टर की इस बात को सुन हैरान रह गईं.
Must Read: Sridevi Shocking Revealation: श्रीदेवी ने जवान दिखने के लिए कराई थी सर्जरी, भूखी रहती थीं
ममता ने कहा कि मेरे साथ रात बितानी है तो गर्लफ्रेंड से इजाजत लेकर आओ. दरअसल, उस दौरान एक्टर का पूजा भट्ट संग अफेयर था. बॉबी (Bobby Deol) शर्त सुनकर हैरान रह गए और हंसी में बात को टाल दी.
