Brahmastra Part 2-3 Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र पार्ट 2-3
Brahmastra Part 2-3 Release Date: अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के अगले पार्ट्स को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। थोड़े देर पहले फिल्म के डायरेक्टर ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और 3 की घोषणा कर दी है, जिसे लेकर अब चारों तरफ चर्चा हो रही है। अयान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है।
इस नोट में लिखा है ‘अब ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ट्रायलॉजी के बारे में अपडेट देने का समय आ गया है। पहले पर्ट की अपार सफलता और लोगों के प्यार के बाद मैं लंबे समय से इसके अगले पार्ट्स पर काम कर रहा हूं। अब अगले दोनों पार्ट पहले से बड़े और शानदार होंगे।
View this post on Instagram
मुझे पता लगा है कि इसकी स्क्रिप्ट पूरी करने में अभी थोड़ा समय जरूर लगेगा। हमने ये भी फैसला लिया है कि हम दोनों पार्ट्स एक साथ बनाएंगे और दोनों आस-पास ही रिलीज करेंगे। ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) पार्ट टू: देव’ दिसंबर 2026 में रिलीज होगी और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट थ्री’ दिसंबर 2027 में स्क्रीन पर आएगी।’ वहीं इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस फिल्म के अगले पार्ट्स को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Must Read: Janhvi Kapoor Boyfriend: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
