Prabhu Deva as Father: कोरियोग्राफर प्रभु देवा के घर गूंजी किलकारियां, चौथी बार बने पिता
Prabhu Deva as Father: बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर प्रभु देवा (Prabhu Deva) के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। प्रोड्यूसर चौथी बार पिता बन गए हैं। हाल ही में, प्रभु देवा ने इस न्यूज को कन्फर्म किया है।
प्रभु देवा (Prabhu Deva) के पहले से ही तीन बच्चें हैं और अब वे चौथी बार पिता बनकर बेहद खुश हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके घर में पहली बार लक्ष्मी आई है। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने एक बेटी को जन्म दिया है। 50 साल के प्रभु देवा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- “हां, यह सच है। मैं इस उम्र में एक बार फिर पिता बन गया हूं। मैं बहुत-बहुत खुश हूं और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।”
Prabhudeva & his wife Dr Himani. pic.twitter.com/JdXvI03Yys
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) April 28, 2023
प्रभु देवा (Prabhu Deva) अपनी लाडली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपना वर्क लोड भी पहले से कम कर दिया है। प्रभु ने कहा- “मैंने पहले से ही अपने काम को कम कर दिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत सारा काम कर रहा था, दौड़ रहा था। अब मैंने बहुत कर लिया। मैं अब अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहता हूं।”
प्रभु देवा (Prabhu Deva) ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली थी और किसी को कानों कान खबर नहीं लगी थी। बाद में जब खबरें सामने आईं, तब भी अपनी शादी पर प्रभु देवा ने चुप्पी साधे रखी। उन्हें अपनी वाइफ के साथ पहली बार बालाजी के दर्शन करते हुए देखा गया था। इस दौरान प्रभु अपनी वाइफ का हाथ थामे नजर आए थे।
Must Read: Gadar 2 Movie Teaser: एक बार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है सनी देओल ‘गदर 2’ का टीजर हुआ रिलीज़
इससे पहले प्रभु देवा (Prabhu Deva) की शादी 1995 में रामलत से हुई थी। रामलत एक क्लासिकल डांसर थीं। प्रभु से शादी के लिए मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाली रामलत ने हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि, शादी के 16 साल बाद प्रभु और उनकी पत्नी रामलत का तलाक हो गया था। पहली पत्नी से प्रभु को तीन बेटे हैं।
