Diljit Dosanjh Banned: दिलजीत दोसांझ को मिली सजा, T-Series ने किया बैन

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Banned: दिलजीत दोसांझ ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर जारी होने के बाद से विवादों में हैं। ये फिल्म भारत को छोड़कर कई देशों में रिलीज हो चुकी है, मगर इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने के कारण इसे भारत में रोक दिया गया। दिलजीत के लिए हानिया का इस फिल्म में होना मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) ने मांग की थी कि दिलजीत को ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा नहीं बनने दिया जाना चाहिए, हालांकि उन पर लगा ये प्रतिबंध हटा लिया गया। दिलजीत ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। अब T-Series की तरफ से ये बात सामने आई है कि इस फिल्म के बाद वो कभी दिलजीत के साथ काम नहीं करेंगे।

अब FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने खुलासा किया है कि दिलजीत (Diljit Dosanjh) पर से प्रतिबंध क्यों हटाया गया। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, “हम भूषण कुमार से दो बार मिले और उन्होंने अनुरोध किया कि चूंकि वे फिल्म में दिलजीत के हिस्से के साथ पहले ही शूटिंग कर चुके हैं और उनके साथ सिर्फ एक गाना शूट करना बाकी है। उन्होंने कहा कि वे ऐसे मोड़ पर हैं जहां वे दिलजीत को फिल्म से बाहर नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने कहा कि भविष्य में वे किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं लेंगे जो विवाद में शामिल हो।”

Must Read: Virat Kohli and Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा को दुबई ट्रिप पर ले गए विराट कोहली, वीडियो

इस बीच, भूषण कुमार ने भी ये कहा, “भविष्य की फिल्मों में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को कभी नहीं लिया जाएगा। महासंघ को एक पत्र जारी किया है।” अशोक पंडित जो भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि प्रतिबंध केवल ‘बॉर्डर 2’ के मामले में हटाया गया है। उन्होंने कहा, “दिलजीत के खिलाफ हमारा असहयोग जारी है, इसलिए कोई भी अन्य व्यक्ति उनके साथ किसी अन्य फिल्म में काम करता है, तो उसे भारी नुकसान का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”