Dream Girl 2 Teaser Out: आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर रिलीज, ‘पठान’ से दिल की बात करती नजर आईं पूजा
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Teaser Out: आयुष्मान खुराना की लीड रोल वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर सामने आ गया है। इस वीडियो में पूजा ‘पठान’ से बात करती हुई दिखाई दे रही है। इस टीजर वीडियो के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
View this post on Instagram
फोन पर पठान संग नॉटी बातें
टीजर में पूजा का फोन बजता है और वह फोन उठाकर बोलती हैं- हैलो, मैं पूजा बोल रही हूं। उधर से एक शख्स ‘पठान’ शाहरुख की आवाज में बोलता है कि वह पठान है। तब ‘पूजा’ पूछती है कि कैसे हो मेरे पठान? तब वह शख्स ‘पूजा’ को हैप्पी वैलेंटाइंस डे विश करते हुए कहता है कि पहले से भी ज्यादा अमीर।
Dream Girl 2 Release Date out: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ने लोगों को दीवाना बना दिया था। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म के जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया गया है। साथ ही साथ इस वीडियो एक चीज ऐसी है, जिसकी वजह से आयुष्मान खुराना की फिल्म का ये वीडियो आते ही छा गया है। Also Read – Ayushmann Khurrana की ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएगी यह कास्ट
इसी मस्तीभरी गपशप के बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज डेट अनाउंस की जाती है। जब ‘पठान’ बोलता है कि जल्द ही उसकी फिल्म ‘जवान’ आ रही है तो ‘पूजा’ बोलती है और मेरी जवानी। ‘ड्रीम गर्ल 2’ 7 जुलाई 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, सीमा पहवा, मंजोत सिंह, मनोज जोशी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। विजय राज, अभिषेक और मंजोत सिंह पहले पार्ट ‘ड्रीम गर्ल’ का भी हिस्सा रहे थे।
कब रिलीज होगी फिल्म
आयुष्मान खुराना की लीड रोल वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ की इस वीडियो को आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म की रिलीज डेट के बारे बताते हुए नजर आ रहे है। साथ ही साथ ‘पठान’ से फोन पर बात करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ‘पठान’ पूजा तुम्हारी आवाज को सुने हुए चार साल हो गए। इसके आगे पठान बोलते हैं, ‘जल्द ही मेरी जवान आ रही है।’ पूजा इसका जवाब देते हुए बोलती है, ‘और मेरी जवानी’। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट के बारे में खुलासा होता है। पठान पूछते तुम कब आ रही हो पूजा, इसका जवाब देते हुए पूजा कहती है, ‘सात तो साथ देने आ रही हूं।’ इस वीडियो में ‘पठान’ हैप्पी वैलेंटाइन डे पूजा बोलते हुए दिखाई दिए। जानकारी के लिए बता दें आयुष्मान खुराना की फिल्म 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली है।
