Film Bawaal Release Date: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन देख सकेंगे

Bawaal

Film Bawaal Release Date: पिछले काफी समय से वरुण धवन और जान्हवी कपूर फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए पहली बार वरुण और जान्हवी की जोड़ी दर्शकों के बीच आ रही है।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल (Bawaal) को लेकर लगातार दर्शकों के बीच बातें हो रही है। ये ‘छिछोरे’ (जिसने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता) के साथ सफल पारी दर्ज करा चुके फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी का साथ में अगला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को बरकरार रखते हुए अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


बवाल (Bawaal) की जब से घोषणा हुई है, इसकी कई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। पहले यह फिल्म 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज टाल दी गई। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने टि्वटर पर यह घोषणा की। उन्होंने वरुण और जान्हवी की तस्वीर के साथ फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी की तस्वीर साझा कर लिखा, ‘बवाल की नई रिलीज डेट जारी। यह 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।’

इस फिल्म (Bawaal) के साथ पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक की जोड़ी फिर से साथ आई है, जिसमें वरुण और जान्हवी की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेगी। जनता का भरपूर मनोरंजन करने वाली यह फिल्म अपने शानदार कंटेंट के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचने का वादा करती है। ‘बवाल’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है।

Must Read: Hunter : Tootega Nahi Todega Review: एक बार फिर एक्शन करते दिखे बॉलीवुड के ‘अन्ना’, ट्विस्ट और थ्रिल का पावर पैक है उनकी ‘हंटर’