Tu Jhoothi Main Makkar: फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को सेंसर बोर्ड की तरफ से मिला UA सर्टिफिकेट नहीं काटे गए इंटिमेंट सीन
Tu Jhoothi Main Makkar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म के गाने और ट्रेलर ने फैंस को बेचैन कर दिया है। फिलहाल दोनो एक्टर्स अपनी फिल्म के प्रमेंशन में बिजी हैं। पिछले दिनों श्रद्धा कपूर ने अहमदाबाद के एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन किया था। वहां यूथ क्राउड के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। दरअसल, पहली बार इस फिल्म के जरिए इन दो दिग्गज कलाकारों की जोड़ी और केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अलग ही उत्साह बना हुआ है। इस बीच ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सर्टिफिकेट और ड्यूरेशन को लेकर एक अपडेट सामने आई है।
लव रंजन के निर्देशन में बनी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar) 8 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की रिलीज को बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रमोशन भी और तेज होता जा रहा है।
#Xclusiv… ‘TJMM’ RUN TIME… #TuJhoothiMainMakkaar certified ‘UA’ by #CBFC on 2 March 2023. Duration: 159.59 min:sec [2 hours, 39 min, 59 sec]. #India
First half: 01 h, 09 m, 39 s.
Second half: 01 h, 30 m, 20 s.⭐ Theatrical release date: [Wed] 8 March 2023 [#Holi]. pic.twitter.com/qT8rAgJsmf
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 3, 2023
इस बीच फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विट कर बताया कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से UA सर्टिफिकेट मिला है। उन्होंने ट्विट किया, ‘#एक्सक्लूसिव…’TJMM’ रन टाइम…#TuJhoothiMainMakkar को 2 मार्च 2023 को सीबीएफसी की तरफ से UA सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का ड्यूरेशन 159.59 मिनट:सेकेंड (दो घंटा, 39 मिनट, 59 सेकेंड) है। #India’ उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का फर्स्ट हाफ 01 घंटा, 09 मिनट, 39 सेकेंड का है। जबकि, सेकेंड हाफ 01 घंटा, 30 मिनट, 20 सेकेंड का है।
फिल्म (Tu Jhoothi Main Makkar) के काफी सीन्स की शूटिंग मुंबई में हुई हैं। इस मूवी के गाने ‘तेरे प्यार में’ में स्पेन के सीन देखने को मिलेंगे। लव रंजन की फिल्म में आपको मॉरीशस के भी खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे।
