Elvish Yadav House Firing: एल्विश यादव के घर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई 24 गोलियां, देखें वीडियो
Elvish Yadav House Firing: यूट्यूबर, एक्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर रविवार की सुबह किसी ने गोलीबारी की. खबरों के अनुसार एल्विश के घर पर एक के बाद एक 24 गोलियां बरसाई गई थी. अचानक हुई इस घटना से उनका पूरा परिवार सदमे में हैं. इसी बीच उनके घर का एक इनसाइड वीडियो सामने आया. जिसमें दरवाजे और दीवारों पर गोलियों के निशान दिखे.
एल्विश के घर पर चली 24 गोलियां
एल्विश यादव (Elvish Yadav) के घर का ये वीडियो यूट्यूबर के फैन पेज पर शेयर किया है. वीडियो में घर के दरवाजों और दीवारों पर गोलियों के निशाने देखने को मिले. जो बेहद डरावना है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि, ‘उनका पूरा परिवार सुरक्षित है..’ लेकिन यूट्यूबर के घर से सामने आए इस वीडियो को देख उनके फैंस सदमे में आ गए हैं. कमेंट सेक्शन में वो एल्विश को स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं.
भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी
वहीं जानकारी के अनुसार एल्विश (Elvish Yadav) के घर पर हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है. भाऊ गैंग के नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि, ‘एल्विश यादव ने बेटिंग एप को प्रमोट कर कई घर बर्बाद कर दिए हैं. इसकी कीमत एल्विश को चुकानी पड़ेगी.’
View this post on Instagram
16BHK है एल्विश यादव का आलीशान घर
एल्विश यादव (Elvish Yadav) अब सिर्फ यूट्यूब ही नहीं टीवी और ग्लैमरस वर्ल्ड का एक फेमस चेहरा बन चुके हैं. हर महीने वालों लाखों रुपए की कमाई करते हैं. उन्होंने हाल ही में गुरुग्राम में अपना ये आलीशान घर बनवाया है. ये 16BHK है. जिसका इंटीरियर और फर्नीचर काफी ज्यादा लग्जरी और लैविश है. इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जाती है. इसके अलावा उनका दुबई में भी एक 8 करोड़ का घर है.
बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बता दें फिलहाल पुलिस एल्विश (Elvish Yadav) के घर पर हुए इस हमले की जांच कर रही हैं. वहीं यूट्यूबर ने पुलिस की जांच पर भरोसा जताया है. एल्विश के घर पर हमला करने वाले बदमाशों का एक सीसीटीव फुटेज भी सामने आ गया है. इसमें नजर आया कि एक व्यक्ति बाइक पर दूर खड़ा था और दो हमलावर घर के गेट के सामने खड़े थे. घटना के वक्त एल्विश घर पर नहीं थे. लेकिन उनकी फैमिली वहीं थी.
