Kapil Sharma Canada cafe: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

Kapil Sharma

Kapil Sharma Canada cafe: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले KAP’S CAFE पर बुधवार रात ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोलीबारी की गई. ये कैफे कपिल ने हाल ही में खोला है. कैफे पर कई राउंड फायर किए गए. हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर इस हमले का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स रात के अंधेरे में कैफे पर फायरिंग कर रहा है. ये शख्स कार में बैठकर अंधाधुंध फायरिंग करता दिखा है.

 

खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली हमले की जिम्मेदारी

अब इस मामले में मोस्ट वॉन्टेड खालिस्तानी आतंकी का नाम सामने आया है. खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. NDTV ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हरजीत सिंह लड्डी ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के किसी पुराने बयान की वजह से ये हमला कराया है. हरजीत सिंह लड्डी एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में है. वो बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है.

कपिल शर्मा की ओर से नहीं आया अभी कोई बयान

इस मामले में फिलहाल कपिल शर्मा (Kapil Sharma) या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं. पुलिस के मुताबिक, कपिल के कैफ पर कई राउंड गोलीबारी हुई है. कैफे में गोलियों के निशान हैं. इलाके को सील कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Must Read: Manisha Rani Viral Video: बीड़ी पीते हुए मनीषा रानी का वीडियो हुआ वायरल, देखें लोगों के कमैंट्स