पठान के दूसरे गाने ‘झूमे जो’ का पहला लुक रिलीज हुआ

Jhoome Jo

बॉलीवुड: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 4 साल बाद फिल्म ‘पठान’ से कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले ही फिल्म को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है। फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच पठान के दूसरे गाने ‘झूमे जो’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

पठान से दूसरा गाना झूमे जो का फर्स्ट लुक जारी
‘बेशर्म रंग’ विवाद के बीच पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें शाहरुख और दीपिका की और भी जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। फर्स्ट लुक में शाहरुख औप दीपिका एलो कलर की विंटेज कार के आगे पोज देते नजर आ रहे हैं। शाहरुख बंधे बाल, व्हाइट शर्ट, सन ग्लासेस में सेक्सी लुक देते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साइड में खड़ी दीपिका सिल्वर बूट्स के साथ ब्राउन आउटविट में काफी हॉट लग रही हैं।

Must Read: वेब सीरीज फिजिक्स वालेह में अलख पांडे की भूमिका निभाने वाले श्रीधर दुबे ने अपने किरदार को लेकर की बात

यह गाना 22 दिसंबर को रिलीज होने वाला हैं। हाल ही में AskSrk सेशन में स्टार ने खुलासा किया था पठान का दूसरा गाना सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में होगा।।

 

बेशर्म रंग को लेकर बढ़ रहा विवाद
हाल ही में पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था। इस गाने में शाहरुख और दीपिका की कैमेस्ट्री ने आग लगा दी थी। हालांकि, गाने के कुछ सीन्स को लेकर बीजेपी नेताओ द्वारा आपत्ति जताई गई है। जिसके बाद फिल्म को बैन करने तक की मांग की जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म के दूसरे गाने को किस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है।