Ram Charan-Upasana Daughter: सोशल मीडिया पर लीक हुई राम चरण-उपासना की बेटी पहली तस्वीर
Ram Charan-Upasana Daughter: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी उपासना कमिनेनी (Ram Charan-Upasana) इन दिनों क्लाउड नाइन पर हैं। कपल ने बीते दिनों शादी के पूरे 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उपासना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल है। इसी बीच राम चरण और उपासना की न्यू बॉर्न बेबी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होनी शुरू हो गई। दावा किया जा रहा था कि ये सुपरस्टार राम चरण और उपासना कमिनेनी की बेटी की पहली तस्वीर है।
वायरल हो रही तस्वीर (Ram Charan-Upasana) में देखा जा सकता है कि नन्ही सी जान व्हाइट टॉवल में लिपटी बेहद मासूम लग रही हैं। इस तस्वीर को लोग मेगा प्रिंसेस हैशटैग के साथ खूब वायरल कर रहे हैं।
Pics circulating in social media are not the pics of #MegaPrincess
— SivaCherry (@sivacherry9) June 20, 2023
हालांकि, इस तस्वीर के वायरल होने के बाद सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan-Upasana) के मैनेजर शिवा चैरी ने एक ट्वीट के साथ इस खबर का खंडन कर दिया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वायरल हो रही तस्वीर मेगा प्रिंसेस की नहीं है। इस ट्वीट के बाद ही इन खबरों पर ब्रेक लग सका।
Must Read: Rocky aur Rani ki Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीजर में छाए रणवीर सिंह
बता दें, राम चरण और उपासना (Ram Charan-Upasana) ने शादी के पूरे 11 साल बाद अपने पहल बच्चे का स्वागत किया है। कपल की शादी 14 जून 2012 को हुई थी और 20 जून, 2023 को उन्होंने अपनी नन्ही परी का स्वागत किया, जिसे पाकर दोनों बेहद खुश हैं।
