Godfather Movie OTT Release Date – Digital Rights | Watch Online Godfather Movie Download in Hindi 2022

Godfather Movie Download in Hindi 2022

Godfather movie story:

गॉड फादर एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन मोहन राजा द्वारा किया गया है। फिल्म में साउथ मेगास्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड भाईजान सलमान खान, एक्ट्रेस नयनतारा, पूरी जगन्नाथ और सत्य देव मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। राम चरण, आर बी चौधरी, एन वि प्रसाद फिल्म के निर्माता है।

कहानी

दोस्तो ये मूवी एक political drama फिल्म है, इस मूवी की कहानी के बारे में अगर हम बात करें तो इस फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पी.के.आर, ब्रह्मा (चिरंजीवी) की मृत्यु से, और उनकी मृत्यु के बाद उनकी पार्टी में मुख्य मंत्री पद के लिए कोन दावेदार होगा इसके लिए पार्टी में सता संघर्ष शुरू हो जाता है।

गॉडफादर का ट्रेलर (GODFATHER 2022 Hindi Trailer)

लेकिन उनकी पार्टी में मुख्य मंत्री पद के लिए मुख्य रूप से 3 लोग दावेदार होते हैं, एक मुख्यमंत्री पी.के.आर के दामाद Jaidev ( Satydev) दूसरा पी.के.आर की बेटी Sathyapriya ( Nayanthara) और तीसरा Brahma (Chiranjeevi) एक ऐसा रहस्यमय व्यक्ति जिसे गॉडफादर के नाम से जाना जाता है।
ब्रह्मा को मुख्यमंत्री पी.के.आर अपने बेटे की तरह मानते थे, लेकिन उनकी बेटी ब्रह्मा को बिल्कुल पसंद नहीं करती और वो उससे नफरत करती है। पी.के.आर के दामाद Jaidev बहुत ही भ्रष्ट व्यक्ति हैं जो की मुख्यमंत्री पद के लिए कुछ भी कर सकता है। लेकिन Sathyapriya अपने पति की इस सचाई से बिल्कुल बेखबर है।

Jaidev जो मुख्यमंत्री पद हासिल करना है, चाहे उसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े और मुख्यमंत्री पद पाने के लिए अब उसको बहुत सारा फंड चाहिए MLA खरीदने के लिए।

जयदेव बहुत सारा फंड जमा करने के लिए एक ड्रग माफिया से हाथ मिला लेता है, और ड्रग माफिया से जयदेव वादा करता है कि एक बार में यहां का मुख्य मंत्री बन जाऊ उसके बाद आपको यहां पर ड्रग सप्लाई करने की पूरी छूट है लेकिन इसके बदले आपको मुझे पैसे देने होंगे। तो इस तरह से इस मूवी में राजनीति का पूरा खेल चलता रहता है।

अगर आप कोई political drama फिल्म देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को आप लोग देख सकते हैं। लेकिन अगर आप लोग इस मूवी को लेकर कुछ अलग ही सोच रहे हैं की आपको इस फिल्म से बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा तो ऐसा कुछ भी नही है। तो यहां में आपको बता दूं कि इस मूवी से आप बिल्कुल भी कोई अपेक्षा मत रखना की आपको इस मूवी से ऐसा कुछ देखने को मिले की जो आपने आज तक नही देखा हो।

फिल्म सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज की गयी है। फिल्म का टीज़र वीडियो 21 अगस्त 2022 को जारी किया गया है।

Movie Review
गॉडफादर (हिंदी)
कलाकार
चिरंजीवी , सलमान खान , सत्यदेव , नयनतारा , पुरी जगन्नाथ , मुरली शर्मा और ब्रह्माजी आदि।
लेखक
मुरली गोपी और मोहन राजा आदि
निर्देशक
मोहन राजा
निर्माता
राम चरण , आर बी चौधरी और एन वी प्रसाद
रिलीज
05 अक्तूबर 2022
रेटिंग
2.5/5

मलयालम फिल्म ‘लुसिफर’ की रीमेक

फिल्म ‘गॉडफादर’ मलयालम सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक गिनी जाने वाली फिल्म ‘लुसिफर’ की रीमेक है। ये वही फिल्म है जिसमें मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार के सामने हिंदी सिनेमा के अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपना दमखम साबित किया था। तीन साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को हिंदी में बनाने की कोशिश नेटफ्लिक्स कर रहा है। ‘लुसिफर’ की कहानी वंशानुगत अधिकारों की हिस्सेदारी को लेकर चली जा रही शतरंज की बिसातों में एक बाहरी के प्रवेश की कहानी कहती है। यहां भी फिल्म की कहानी का मुख्य आधार यही है। मुख्यमंत्री के निधन के बाद उनके घर वालों के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने को लेकर छिड़ी जंग में इस बार ब्रह्मा का प्रवेश होता है। कहानी वही है। बस इसको पेश करने का तरीका इसके निर्देशक मोहन राजा ने आखिर में बदल दिया है, सलमान खान का सहारा लेकर।

तो दोस्तो ये था आज का हमारा Godfather movie review के बारे में आर्टिकल, आपको हमारा आज का ये आर्टिकल कैसा लगा इस बारे में आप हमे अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मायने रखती है, इसलिए आपकी प्रतिक्रिया का हमे सदैव इंतजार रहता है, और इसलिए अपनी एक प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत आभार!