Hanuman ji in Adipurush: फिल्म आदिपुरुष से श्री बजरंग बली का पोस्टर हुआ रिलीज़, फैंस से मिल रहा ढेर सारा प्यार

Adipurush

Hanuman ji in Adipurush: प्रभास (Prabhas), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) की काफी चर्चा में है. ये फिल्म संस्कृत महाकाव्य रामायण पर आधारित एक भारतीय पौराणिक फिल्म है. फिलहाल फिल्म से भगवान हनुमान का लुक रिवील कर दिया गया है. हनुमान जयंती के इस खास मौके पर सामने आए इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है. गौरतलब है कि फिल्म में देवदत्त गजानन (Devdutt Gajanan) हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. देवदत्त बॉलीवुड से लेकर मराठी फिल्मों और छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर हैं.

आदिपुरुष (Adipurush) से देवदत्त गजानन का सामने आया फर्स्ट लुक

‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में भगवान श्रीराम का रोल प्ले कर रहे प्रभास ने हनुमान जयंती के इस खास मौके पर फिल्म से हनुमान के लुक से पर्दा उठाया है. इंस्टाग्राम पर प्रभास ने देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील कर दिया है, साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘राम के भक्त और रामकथा के प्राण…जय पवनपुत्र हनुमान!’


देवदत्त गजानन फिल्म में निभाएंगे हनुमान का किरदार

हनुमान जयंती के इस खास मौके पर रिलीज हुआ ये पोस्टर हनुमान भक्तों का खूब ध्यान खींच रहा है. दर्शक लंबे समय से ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के साथ फैंस इस पर खूब लाइक बरसा रहे हैं.

आपको बता दें, देवदत्त गजानन नागे ने छोटे पर्दे से लेकर मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में खूब काम किया है. ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तानाजी’ में भी वो नजर आ चुके हैं. इसके अलावा ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों में भी उनको देखा जा चुका है. अब फैंस उन्होंने ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में बजरंग बली के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

बता दें, ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बन रही ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) हिंदी सिनेमा की अब तक की मोटे बजट की फिल्म है. हाल ही में फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह अपने किरदार के साथ नजर आए थे. इस पोस्टर पर जहां फैंस ने प्यार लुटाया को कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.