Honey Singh: हनी सिंह को महंगा पड़ा पत्नी शालिनी को तलाक देना, चुकायी इतनी बड़ी रकम
Honey Singh: बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार की 10 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है. हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी 23 जनवरी 2011 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से हुई थी। शादी इतनी सीक्रेट थी कि तीन साल बाद दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आईं। अब शालिनी तलवार ने पिछले साल कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे. आपको जानकर हैरानी होगी कि शानिली ने तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये मांगे लेकिन उन्हें इससे कम मिला।
Must Read:KL Rahul: पत्रकार पर भड़कते हुए केएल राहुल, बोले-मैं बाहर बैठा रहूं?
शादी के कुछ साल बाद शुरू हुई दिक्कतें
Honey Singh:कोरोना वायरस के दौरान शालिनी ने पूर्व पति हनी सिंह पर मारपीट-घरेलू हिंसा और अन्य महिलाओं से अवैध संबंध जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट की फैमिली कोर्ट ने अब हनी सिंह और शालिनी के तलाक को मंजूरी दे दी है. हनी सिंह से अलग होने के एवज में शालिनी ने करीब 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन उन्हें सिर्फ 1 करोड़ रुपये में ही संतोष करना पड़ा. यह पैसा उन्हें सीलबंद लिफाफे में चेक के रूप में दिया गया था। हनी सिंह और शालिनी करीब 20 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2011 में शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं।
Must Read:KL Rahul: पत्रकार पर भड़कते हुए केएल राहुल, बोले-मैं बाहर बैठा रहूं?
अवैध संबंध का आरोप
Honey Singh: शालिनी ने अपने ससुर और हनी सिंह के पिता पर गलत तरीके से छूने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी प्राथमिकी में हनी सिंह के पूरे परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए शालिनी ने दावा किया कि शादी के बाद भी उसके अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे। शालिनी ने साल 2021 में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके साथ ही उन्होंने हनी सिंह से मुआवजे के तौर पर करीब 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। दोनों की मुलाकात स्कूल में पढ़ने के दौरान हुई थी।
