Smriti Irani on Sushant Singh Rajput: ‘मैंने उसे कहा था तुम अपने आप को मारना मत…दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी
Smriti Irani on Sushant Singh Rajput: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) करीब 3 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। भले ही अब वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके करीबी और फैंस समय-समय पर उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं, हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हो गईं और बुरी तरह रो पड़ीं।
स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से कहा था कि वह कभी खुद की जान लें। लेकिन जब एक्टर की मौत की खबर मिली तो टूट गई थीं। उन्हें तगड़ा झटका लगा था।
स्मृति ईरानी ने हाल ही में नीलेश मिश्रा को दिए इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन सुशांत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुई मैं वीडियो कॉन्फ्रेंस पर थी। लेकिन मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था तो मैंने कहा कि प्लीज बंद कर दो। मुझे लगा कि उसने मुझे फोन क्यों नहीं किया? वह मुझे एक बार तो फोन करता। मैंने उस लड़के से कहा था कि तुम यार मारना मत अपने आप को।’
In an interview, Smith Iran became emotional when she recalled Sushant Singh Rapt. She related, “The day Sushant died, I was in a VC (video conference). I had told the boy, ‘Tum yaar maarna mat apne aap ko.”
.
.
#smritiirani #sushantsinghrajput #SSR pic.twitter.com/KhPIhFiCXE— All that trending (@allthatrending) March 27, 2023
स्मृति ने बताया कि वह सुशांत (Sushant Singh Rajput) को जानती थीं क्योंकि दोनों के सेट मुंबई में एक-दूसरे के बगल में ही थे। उन्होंने सुशांत को सेट पर काम करते हुए देखा था। यही नहीं, स्मृति जब सूचना और प्रसारण मंत्री थीं तो उन्होंने सुशांत को IFFI के स्टेज पर मास्टरक्लास के लिए भी बुलाया था। लेकिन जब सुशांत की मौत की खबर मिली थी तो स्मृति ईरानी का बुरा हाल हो गया था।
स्मृति ईरानी इस दौरान रो पड़ीं और बोलीं, ‘मैं अमित साध के लिए डर गई थी। मैंने तुरंत ही उन्हें फोन किया और हालचाल पूछा। मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ करेगा बच्चा (Sushant Singh Rajput)। उसने मुझे कहा कि मुझे नहीं रहना। क्या किया इस बेवकूफ ने। मुझे महसूस हुआ कि कुछ तो गलत है। पब्लिसिस्ट रोहिनी अय्यर ने मुझसे कहा था कि मैं डरी हुई हूं। प्लीज कोई उसके बारे में पता करो। तब उसने अमित को फोन किया और बात की। फिर अमित ने मुझसे पूछा कि आपके पास कुछ काम नहीं है। मैंने कहा कि हां है मेरे पास काम, लेकिन फिर भी बात करते हैं।’ स्मृति ईरानी के मुताबिक, उन्होंने अमित साथ से 2 घंटे तक बात की थी।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। दावा किया गया कि सुशांत ने सुसाइड किया। लेकिन एक्टर की मौत की गुत्थी आज तक सुलझी नहीं है, जिस हॉस्पिटल में सुशांत का पोस्टमॉर्टम किया गया था, वहां के एक मोर्चरी स्टाफ मेंबर ने दावा किया था कि सुशांत की हत्या की गई थी। सुशांत की मौत की जांच अभी तक जारी है।
