Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, जाने बॉलीवुड स्टार्स के रिव्यु
Jawan Box Office Collection: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर धूंआधार कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अभी भी इसका जलवा बरकरार है। ऐसे में हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार ने शाहरुख की जवान की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भविष्य के लिए जवान ने 2-3 हज़ार करोड़ का बेंचमार्क सेट कर दिया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि इंडस्ट्री और ज्यादा हिट फिल्में दे। जब शाहरुख खान की जवान (Jawan) ने अच्छा बिजनेस किया तो मैं बहुत खुश हुआ। गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों ने भी अच्छा कलेक्शन किया। ये इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी बात है।
YOUR OPINION MATTERS…
⭐️ [2017] #Baahubali2 #Hindi
⭐️ [2023] #Pathaan
⭐️ [2023] #Gadar2
⭐️ [2023] #Jawan
Next #Hindi film to cross ₹ 500 cr *Nett BOC* in #India, in *your* opinion? pic.twitter.com/tlXKo3VvUi— taran adarsh (@taran_adarsh) October 9, 2023
एक्टर ने आगे कहा- ये अच्छी बात है कि 1000 करोड़ का बेंचमार्क है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम 2000-3000 करोड़ की फिल्में (Jawan) बनाएं। फिर हम हॉलीवुड टाइप की फिल्में बना सकते हैं। जिस तरह का सिनेमा, स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट उनके पास हैं वो हमारे पास नहीं है।
वहीं, अक्षय कुमार के काम की बात करें तो एक्टर को हाल ही में फिल्म मिशन रानीगंज में देखा गया। इस फिल्म में वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए। ये फिल्म (Jawan) अब तक 13.85 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
Must Read: Jhanvi Kapoor and Shikhar Pahadia: बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ वेकेशन पर निकलीं जाह्नवी कपूर
