Kabir Bedi marriage: 4 शादियां कर चुके है कबीर बेदी, बेटी की उम्र की लड़की से की चौथी शादी
Kabir Bedi marriage: बॉलीवुड के हैंडसम हंक विलेन, सिर्फ परदे पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं दिखते. इनकी असल जिंदगी फिल्मी कहानी जैसी ही है. अपनी ही बेटी की उम्र की लड़की से इन्होंने चौथी कर विलेन ने सभी को चौंका दिया था. अब सालों बाद रिश्तों और शादियों के बारे में खुलकर बात करने वाले इस विलेन ने कई खुलासे किए हैं.
एक्टिंग की दुनिया के वो जाने माने अभिनेता कबीर बेदी (Kabir Bedi) हैं. अपने अब तक के करियर में वह कई गंभीर रिश्तों में रहे हैं. उन्होंने चार बार शादी भी की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, कबीर बेदी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह एक भावुक मूर्ख रहे हैं. उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट किया कि उन्होंने कई बार लड़कियों को लेकर गलत फैसले लिए. लेकिन उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके सारे रिश्ते सीरियस और लंबे थे, उनमें कोई भी वन नाइट स्टेंड टाइप नहीं था.
View this post on Instagram
मेरी तीनों पत्नियां एक साथ खाना खाती हैं…
“ये रिश्ते छोटे नहीं हैं. हो सकता है कि कुछ लोग चार बार शादी न करें, लेकिन मेरे (Kabir Bedi) सभी रिश्ते अच्छे और लंबे थे. सबसे गर्व की बात यह है कि मेरी सभी पूर्व पत्नियों के साथ मेरी दोस्ती बनी रही है. “मेरी किताब (Stories I Must Tell: The Emotional Life of an Actor) में एक फोटो है जिसमें क्रिसमस डिनर हो रहा है और उसमें मेरी पत्नी और मेरी दो एक्स वाइफ भी शामिल हैं. तीन पत्नियां एक क्रिसमस ट्री के नीचे एक साथ क्रिसमस मना रही हैं. कोई बुरी भावना नहीं थी. मुझे नहीं पता कि आप इसे कैसे लेंगे . लेकिन अपने आप में ये भी एक बड़ी अचीवमेंट है.
Must Read: Alia Bhatt Pregnancy: दूसरी बार मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, जाने खबर की कन्फ़र्मेशन
