Kabzaa Box Office Collection: रिलीज होने के बाद चौथे दिन फिल्म ‘कब्जा’ की कमाई में आई भारी गिरावट, जानें कितनी हुई कमाई
Kabzaa Box Office Collection Day 4: उपेंद्र (Upendra) और किच्चा सुदीप (Kichha Sudeepa) स्टारर आर चंद्रू की कन्नड़ ड्रामा ‘कब्ज़ा’ (Kabzaa) बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. फिल्म की ओपिनिंग बेहद सुस्त रही और वीकेंड में भी फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छे नंबर हासिल नहीं कर पाई. वहीं फर्स्ट मंडे को भी टिकट काउंटरों पर ‘कब्ज़ा’ के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है. चलिए यहां जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की है.
‘कब्ज़ा’ का मंडे रिजल्ट कैसा रहा?
‘कब्ज़ा’ (Kabzaa) के मेकर्स ने खुलासा किया था कि ये फिल्म प्रशांत नील और यश की केजीएफ से इंस्पायर थी. ‘कब्ज़ा’ पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज हुई थी. पीरियड एक्शन ड्रामा की सिनेमाघरों में शुरुआत ठीक-ठाक रही थी और इसने ओपनिंग डे पर 10.35 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन दूसरे दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमे रहने के लिए स्ट्रगल कर रही है. ‘कब्ज़ा’ (Kabzaa) के दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसने 5.75 करोड़ कमाए. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन में भी धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है. तीसरे दिन फिल्म ने 5. 35 करोड़ का बिजनेस किया.
Arkeshwara kar raha hai theatres ko Kabzaa! Don’t miss watching this great saga!
Book your tickets at Rs. 120 only*https://t.co/CVymnusDnVhttps://t.co/x17fsN53L0Underworld Ka Kabzaa now in cinemas near you.#KabzaaInCinemasNow
#Kabzaa pic.twitter.com/ineqGxnx7A— Anish (@Anish22422) March 21, 2023
वहीं फिल्म के चौथे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले सोमवार यानी 20 मार्च को महज 3 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.45 करोड़ रुपये हो गया है.
पीरियड एक्शन ड्रामा है ‘कब्जा’
‘कब्ज़ा’ (Kabzaa) को आर चंद्रू ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा है. फिल्म एयरफोर्स के पायलट अर्केश्वरन उर्फ अर्का की कहानी है, जो परिस्थितियों की वजह से एक खूंखार माफिया डॉन बन जाता है. फिल्म में शिवा राजकुमार ने धमाकेदार कैमियो प्ले किया है. देव गिल, सुधा, कबीर दूहन सिंह, कोटा श्रीनिवास राव, मुरली शर्मा और नवाब शाह भी अहम रोल में हैं.
Must Read: Pathaan Movie on OTT: जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है फिल्म ‘पठान’ यहां पर देखे
