Kangana Ranaut Property: कंगना ने बेची अपनी विवादित प्रॉपर्टी, करोड़ों का हुआ फायदा

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म “इमरजेंसी” को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के खिलाफ सिख समुदाय का विरोध जारी है, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। इस बीच, उन्होंने अपना पाली हिल वाला बंगला बेच दिया है।

यह जानकारी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है, जिनके अनुसार कंगना (Kangana Ranaut) ने यह बंगला 32 करोड़ रुपये में बेचा है। उन्होंने इस प्रॉपर्टी को सितंबर 2017 में 20.7 करोड़ रुपये में खरीदा था और दिसंबर 2022 में इसके लिए 27 करोड़ रुपये का लोन भी लिया था। यह बंगला कंगना के प्रोडक्शन हाउस, मणिकर्णिका फिल्म्स के ऑफिस के रूप में इस्तेमाल हो रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें, पिछले महीने, एक यूट्यूब चैनल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बताया गया था कि एक प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस बिक्री के लिए है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस और मालिक का नाम सामने नहीं आया, लेकिन तस्वीरों से लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह कंगना का ऑफिस हो सकता है।

अब इस प्रॉपर्टी को कमलिनी होल्डिंग्स की पार्टनर श्वेता बथीजा ने खरीदी है, जो तमिलनाडु के कोयंबटूर में रहती हैं।

वहीं डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, कंगना (Kangana Ranaut) का बंगला 3,075 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें 565 वर्ग फुट पार्किंग शामिल है। इस डील का रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर को हुआ था, जिसमें 1.92 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भरनी पड़ी। यह वही प्रॉपर्टी है जिसे 2020 में बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण के आरोप में जांच के दायरे में लिया गया था। सितंबर 2020 में बीएमसी ने बंगले के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया था, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने 9 सितंबर को तोड़फोड़ पर स्टे लगा दिया था।

Must Read: Sohail Khan Girlfriend: अरबाज खान के बाद सोहेल खान को हुआ प्यार, गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे डिनर डेट पर