Kantara 2022 Movie OTT Release Date, OTT Platform, Digital Rights | Streaming Online Kantara Hindi Movie Download HD Quality 1080p
Kantara Movies Story
फिल्म का लीडिंग किरदार है शिवा, जिसका परिवार पीढ़ियों से जंगल के देवता की पूजा-अनुष्ठान करता आया है. लेकिन शिवा एक पूरी तरह मनमौजी और पैशनेट लड़का है जो अपनी मौज मस्ती में रहता है. ‘कांतारा’ के पहले 30 मिनट में ही ‘कंबाला’ (भैंसे की दौड़) का एक सीक्वेंस है, जिससे आपको बता दिया जाता है कि शिवा जितना मौजी और बहादुर है, उतना ही रिएक्टिव भी यानी बहुत जल्दी भड़कता है. ‘कांतारा’ के फर्स्ट हाफ में शिवा, उसके साथी, जंगल से गांववालों का रिश्ता ये सबकुछ आप समझ जाएंगे.
देखिए, ‘कांतारा’ का हिंदी ट्रेलर:
कहानी में एक फॉरेस्ट ऑफिसर है मुरली (किशोर), जो सरकार की तरफ से जंगल का रखवाला है और उसके हिसाब से जंगल में गांववालों का दखल प्रकृति को नुक्सान पहुंचाने वाला है. ऐसे में जंगल को अपना प्लेग्राउंड मानने वाले शिवा से भी उसकी ठन जाती है. जंगल का जो मिथक कहानी की जड़ में है, उस कहानी के राजा का मौजूद वंशज देवेन्द्र सुत्तर (अच्युत कुमार) भी पूरे खेल में एक महत्वपूर्ण किरदार है. सवाल ये है कि गांववालों का आगे क्या होगा? क्या उनकी जमीनें सरकार के हाथ में जाएंगी? इस दौर में जब जमीनों के चक्कर में लोग गला काटने को तैयार हैं, तब क्या राजा का वंशज अपने पूर्वजों की मानी हुई देवता की शर्त निभाएगा? और इस पूरे खेल में शिवा और उसके पूर्वजों का जंगल के देवता से कनेक्शन किस तरह असर रखता है?
फिल्म की असली कहानी सन 1990 में शुरू होती है, जब राजा के एक और वंशज साहब (अच्युत कुमार) की नजर उस जमीन पर है। वहीं भैंसे को दौड़ाने के खेल कंबाला का विजेता शिवा (ऋषभ शेट्टी) गांव का रखवाला बना हुआ है। उसके पिता देवता बनकर पहले ही जंगल में गायब हो गए थे। इसलिए उसकी मां उसे लेकर काफी परेशान रहती है। उन्हीं दिनों वहां नए फॉरेस्ट ऑफिसर मुरलीधर (किशोर कुमार जी.) की तैनाती होती है, जो कि जंगल को रिजर्व फॉरेस्ट बनाना चाहता है। इसलिए साहब उसे पसंद नहीं करता। वहीं शिवा की गर्लफ्रेंड लीला (सप्तमी गौड़ा) खुद फॉरेस्ट गार्ड है और मुरलीधर की टीम का हिस्सा है।
