Karan Deol Marriage: इस दिन शादी करने जा रहे हैं सनी देओल के बेटे करण देओल, डेट आई सामने
Karan Deol Marriage: बॉलीवुड में अपनी एक दहाड़ से विलेन के रोंगटे खड़े करने वाले तारा सिंह यानी सनी देओल अब जल्द ही ससुर बनने जा रहा हैं। एक्टर के बेटे करण देओल (Karan Deol) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्या संग सात फेरों के बंधन में बधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तारीख भी फाइनल हो गई है। जिसके बाद शादी की तैयारियां भी शुरू होने वाली हैं।
View this post on Instagram
इस दिन शादी करेंगे करण देओल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण (Karan Deol) और दृशा की शादी 16 जून से 18 जून के बीच होने वाली है। जिसकी तैयारियां भी जल्द ही शुरू होने वाली है। दोनों लगभग 6 सालों से सीरियल रिलेशनशिप में है। इसी साल दुबई में इस लव बर्ड ने 18 फरवरी को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी।
Must Read: Tina Dutta and Gautam Vij: टीना दत्ता संग रिलेशनशिप पर गौतम विज ने तोड़ी चुप्पी
रिपोर्ट्स के मुताबिक करण (Karan Deol) की होनी वाली दुल्हनिया यानी दृशा की फैमिली इस शादी को काफी प्राइवेट रखना चाहती है इसीलिए इसे लेकर वो ज्यादा शोर शराबा नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि दृशा मशहूर फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परनातिन है।
