Karan Deol Roka Ceremony: सनी देओल के बेटे की रोका सेरेमनी से सामने आया इनसाइड वीडियो
Karan Deol Roka Ceremony: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के पोते और एक्टर करण देओल के बेटे करण देओल जल्द ही लेडीलव द्रिशा संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर हैं कि दोनों 18 जून को एक दूजे का हाथ थामेंगे। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। इससे पहले करण और द्रिशा की रोका सेरेमनी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
रोका सेरेमनी से सामने आए इनसाइड वीडियो में देखा जा सकता है कि करण देओल और उनकी होने वाली पत्नी द्रिशा एक साथ बड़ा सा केक काटते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर द्रिशा येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी। तो वहीं, करण देओल ब्लू कलर के कुर्ते-पजामे में डेशिंग दिखे। फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
Must Read: KGF star Yash: KGF स्टार यश ने ठुकराया रामायण में रावण का रोल, ये हैं बड़ी वजह
रिपोर्ट्स की मानें तो द्रिशा और करण काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। द्रिशा मशहूर दिग्गज फिल्मकार बिमल रॉय की नातिन की बेटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण देओल की शादी के फंक्शन 16 से 18 जून तक होंगे, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं।
