Karan Johar at British Parliament: बेहतरीन फिल्मों के कारण करण जौहर को ब्रिटिश संसद में किया जाएगा सम्मानित

Karan Johar

Karan Johar at British Parliament: बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) को अगले हफ्ते लंदन में सम्मानित किया जाएगा। करण जौहर को वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अमूल्य योगदान देने के लिए 20 जून 2023 को यह सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि इस इवेंट का आयोजन पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में होगा, जिसमें यूके के दोनों सदनों की बैठक की जाती है।

ब्रिटिश संसद में करण जौहर को किया जाएगा सम्मानित
करण जौहर (Karan Johar) का यूनाइटेड किंगडम के साथ एक स्पेशल रिलेशन है उनकी फिल्में यहां बेहद पसंद की जाती हैं। ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों को यहां के दर्शकों ने अपना बेशुमार प्यार दिया है। वहीं ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘माई नेम इज खान’ ने यूके के बॉक्सऑफिस पर बंपर कमाई की है और नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करम जौहर (Karan Johar) की इस साल वैश्विक मनोरंजन उद्योग में काम करने की 25वीं वर्षगांठ है, जो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत उनकी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ सेलिब्रेट की जाएगी। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को ब्रिटेन के सिनेमाघरों के साथ विश्व स्तर पर रिलीज हो रही है।

Must Read: Karan Vohra becomes father: जुड़वां बच्चों के पिता बने ‘इमली’ फेम करण वोहरा