Karan Kundrra and Tejasswi Prakash: दोस्त की बर्थडे पार्टी में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर चढ़ा रोमांस का भूत, देखें वीडियो
Karan Kundrra and Tejasswi Prakash: एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ‘बिग बॉस 15’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। फिर दोनों में प्यार हो गया। तब से करण और तेजस्वी साथ में हैं। हाल ही में कपल ने दोस्त जेसिका की बर्थडे पार्टी में शिरक्त की। पार्टी से उनके रोमांटिक डांस की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियोज में करण ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से एक्टर ने ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ है। वहीं तेजस्वी (Tejasswi Prakash) ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप और पैंट में दिखाई दे रही है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। कपल आशिकी 2 और इश्क वाला लव पर दिल खोल कर नाचते नजर आ रहा है। डांस करते-करते दोनों बेहद रोमांटिक हो जाते हैं और एक-दूसरे को लिप किस करने लगते हैं। फैंस इन वीडियोज को लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
बता दें ये पहली बार नहीं है जब करण और तेजस्वी (Tejasswi Prakash) को रोमांस करते देखा गया हो। पहले भी कपल का कई बार रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। अब फैंस दोनों के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बिजी शेडयूल के चलते ये हो नहीं पा रहा है।
