Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन अब बड़े पर्दे पर अब जमकर करेंगे ‘आशिकी’, सोशल मीडिया पर किया अनाउंसमेंट

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan: : इन दिनों बॉलीवुड की दुनिया में कार्तिक आर्यन का बोलबाला है, जिसे देखकर उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया’ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, कार्तिक को बॉलीवुड की उम्मीद माना जा रहा है। अभिनेता के पास वर्तमान में कई फिल्में हैं और अब उन्होंने एक और फिल्म की घोषणा की है। जी हाँ, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खुशखबरी शेयर की है, जिसके बाद से एक्टर के फैंस खुश नहीं हैं. एक्टर के इस ऐलान के बाद फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Kartik Aaryan:

कार्तिन ने दी खुशखबरी

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट की। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी 3’ के बारे में बताया है। इस खुशखबरी के बारे में बताते हुए एक्टर ने लिखा, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम…जहर जिंदगी का जी लेंगे हम…’ ये दिल को झकझोर देगी, बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।’ आपको बता दें कि आशिकी फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म साल 1990 में और दूसरी फिल्म साल 2013 में आई थी और अब इसका तीसरा पार्ट तैयार किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Must Read:Urvashi Rautela: भारत-पाक मैच देखने आयी उर्वशी रौतेला पर भड़के फैंस कहा- ये पंत के लिए पनौती है

Kartik Aaryan:

कार्तिक की आने वाली फिल्में

आपको बता दें, कार्तिक आर्यन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी थी कि वह अपनी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘शहजादा’ और फिल्म ‘फ्रेडी’ में भी नजर आने वाले हैं। उनके साथ अलाया एफ ‘फ्रेडी’ में नजर आने वाली हैं।