Kartik Aaryan Sister marriage: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी के शादी के फंक्शन शुरू हुए
Kartik Aaryan Sister marriage: कार्तिक आर्यन की तरह उनका परिवार भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है. इन दिनों तिवारी परिवार उनकी लाडली कृतिका तिवारी यानी कार्तिक आर्यन की बहन के शादी के फंक्शन में बिजी हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के डॉक्टर बहन की प्री वेडिंग फंक्शंस के कई सारे फोटोज और विडियोज वायरल हो रहे हैं. इसी बीच कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो वायरल हुआ.
‘कजरा रे’ पर झूमते नजर आएं कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी एंजॉय कर रहे हैं. उनका पूरा परिवार शादी की रस्मों में बिजी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया जहां अभिनेता अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. उनका पूरा परिवार ‘कजरा रे’ पर डांस करता दिखा. साथ ही एक्टर ने भी इस हिट गाने को काफी एंजॉय किया और खूब थिरके. वाइट कुर्ता पजामा में उनका ये ट्रेडीशनल लुक फैंस को बहुत पसंद भी आ रहा है.
View this post on Instagram
कार्तिक आर्यन और कृतिका का रिश्ता
सोशल मीडिया पर एक्टर (Kartik Aaryan) अपनी बहन के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. कृतिका तिवारी भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं. दोनों के बॉन्ड को फंस भी बहुत पसंद करते हैं. कई बार इंटरव्यूज में कार्तिक आर्यन बहन संग अपने रिश्ते को लेकर बात कर चुके हैं. एक्टर ने कहा था कि बहन संग उनका रिश्ता हमेशा से ही टॉम एंड जेरी वाला रहा है. लेकिन बड़े होते–होते दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स बन गए.
कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. अनन्या पांडे संग उनकी ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी. नए जमाने में 90 वाली लव स्टोरी को देखने के लिए ऑडियंस के बीच बज बना हुआ है. इसके अलावा अभिनेता श्रीलीला संग अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर भी लाइमलाइट में थे.
Must Read: Jaya Bachchan Video: पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन, कहा- ‘कैसे लोग हैं
