Katrina Kaif and Vicky Kaushal: कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ घर की बालकनी में एन्जॉय किया रोमांटिक संडे
Katrina Kaif and Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल [Katrina Kaif and Vicky Kaushal] बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और दोनों अक्सर एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। अब अपना वीकेंड भी कपल ने एक दूजे की बाहों में रोमांटिक होते हुए बिताया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

कैटरीना कैफ [Katrina Kaif and Vicky Kaushal] ने यह तस्वीरें अब इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं, जिसमें विक्की कौशल अपनी पत्नी संग सुपर संडे एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में विक्की बालकनी से बाहर की ओर देख रहे हैं और कैटरीना उनकी तरफ उंगली कर रही हैं। जबकि, दूसरी तस्वीर में विक्की कैटरीना को किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, एक्ट्रेस बिना मेकअप, व्हाइट टीशर्ट और हाई बन में कैजुअल लुक दे रही हैं। वहीं, विक्की कौशल ब्लैक कैप और मैचिंग टीशर्ट में में हैंडसम लग रहे हैं।
Must Read: Ileana D’Cruz Marriage: इलियाना डिक्रूज ने कर ली शादी, पति माइकल डोलन के साथ शेयर की डेट नाईट तस्वीर
काम की बात करें तो विक्की कौशल [Katrina Kaif and Vicky Kaushal] को आखिरी बार फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान के साथ देखा गया था। वहीं, अब विक्की अगली फिल्म सैम बहादुर रिलीज के लिए तैयार हैं। वह डंकी में शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दूसरी ओर, कैटरीना कैफ के पास सलमान खान के साथ टाइगर 3 और विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस है।
