Katrina Kaif Income: 240 करोड़ का ब्यूटी ब्रांड चलाती हैं कैटरीना कैफ
Katrina Kaif Income: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 42 साल की हो गई हैं. हम आपको उनके बिजनेस के बारे में बता रहे हैं. बॉलीवुड की कई हसीनाएं एक्टिंग के साथ-साथ अपना बिजनेस भी चलाती हैं. कोई क्लोथिंग ब्रांड का मालिक है तो किसी ने ब्यूटी ब्रांड में इनवेस्टमेंट की हुई है. कैटरीना भी अपना सक्सेसफुल ब्यूटि ब्रांड चलाती हैं.
दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, मसाबा गुप्ता, रिया चक्रवर्ती से लेकर कृति सेनन तक कई हसीनाएं अपना बिजनेस रन करती हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का भी अपना स्किनकेयर और ब्यूटी ब्रांड है जिसका नाम Kay ब्यूटी है. एक्ट्रेस का ये ब्रांड बाकी एक्ट्रेसेस के बिजनेस के मुकाबले ज्यादा सक्सेसफुल है.
240 करोड़ के ब्रांड की मालकिन हैं कैटरीना कैफ
स्टोरीबोर्ड18 की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक कैटरीना कैफ के ब्यूटी ब्रांड की वैल्यू 240 करोड़ रुपए बताई जाती है.
कैटरीना (Katrina Kaif) के ब्रांड ने सिर्फ 6 सालों में देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले कॉस्मेटिक ब्रांडों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.
इस ब्रांड ने 2025 में अब तक 240 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया है.
View this post on Instagram
कैटरीना ने दीपिका-आलिया को भी पछाड़ा
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के ब्रांड 82°E को फाइनेंशियल ईयर 2024 के पहले नौ महीनों में 25.1 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था. इसकी वजह प्रोडक्ट्स की महंगी कीमतों को बताया गया.
आलिया भट्ट ने एड मामा, नायका और एटर्नल जैसे ब्रांड्स में इनवेस्ट किया है जिसका रेवेन्यू 150 करोड़ है.
प्रियंका चोपड़ा ने भी एनोमली और सोना जैसी कंपनियों में पैसा लगाया है. इनका कुल रेवेन्यू 120-130 करोड़ है
वहीं शिल्पा शेट्टी के फिटनेस ब्रांड का रेवेन्यू भी महज 40 से 50 करोड़ ही है.
इस हिसाब से कैटरीना कैफ सबसे आगे हैं.
तीन साल में हुआ था 10 गुना मुनाफा
अपना ब्रांड लॉन्च करने से पहले कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) ने 2018 में एक ब्यूटी ब्रांड में 2.04 करोड़ रुपए इनवेस्ट किए थे. ये 2021 तक बढ़कर 22 करोड़ रुपये हो गया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने 2019 में अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया जिसे वे 6 सालों से सक्सेसफुली चला रही हैं.
Must Read: Son Of Sardaar 2 Trailer: ‘एक जनानी वो भी पाकिस्तानी, सन ऑफ सरदार 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट
कैटरीना कैफ की फीस और नेटवर्थ
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) फिल्मों से भी अच्छी कमाई करती हैं. एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपए की फीस चार्ज करती हैं. वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस कुल 263 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं.
