KGF star Yash: केजीएफ स्टार यश ने खरीदी करोड़ों की चमचमाती ब्रांड न्यू लग्जरी कार

Yash

KGF star Yash: सुपरस्टार यश (Yash) साउथ इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा लोगों का दिल जीता है। न सिर्फ काम के मामले में बल्कि एक्टर 7 मिलियन रुपये की संपत्ति के साथ टॉप स्टार्स में से एक भी हैं। हाल ही में इस सुपरहीरो ने एक नई रेंज रोवर एसयूवी कार खरीदी है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर यश (Yash) ने अपने परिवार के साथ ब्लैक कलर की शानदार कार का स्वागत किया, जिसकी कीमत कथित तौर पर 4 करोड़ रुपये है।


एक नई चमचमाती कार को घर लाने के बाद (Yash) अपनी बीवी राधिका पंडित और बच्चों आयरा-याथर्व संग पोज दे रहे हैं। नई कार को घर लाने के बाद कपल की खुशी का कोई ठिकाना नही है।

बता दें, केजीएफ एक्टर यश (Yash) ने अपने कार क्लेकशन में Range Rover SUV शामिल की है। इससे पहले वो मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और पजेरो स्पोर्ट्स जैसी कारों के मालिक हैं।

Must Read: Adipurush Review: प्रभु श्री राम का दिखा अलौकिक अवतार, प्रभास, कृति और सैफ ने की शानदार एक्टिंग