khatron ke khiladi 14 winner: खतरों के खिलाड़ी 14’ विनर को ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये प्राइज मनी

Khatron ke khiladi 14

Khatron ke khiladi 14 Winner: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron ke khiladi 14) का ग्रैंड फिनाले शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इसके बाद शो को उसका विनर मिल जाएगा। इस सीजन का विनर कौन बनने वाला है, यह जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अगस्त में शुरू हुआ यह शो अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में रहा है। शो में 12 सेलेब्स ने भाग लिया, जिसमें से अब 5 कंटेस्टेंट रह गए हैं।

शो की शुरुआत में आसिम रियाज की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी। उन्होंने (Khatron ke khiladi 14) न सिर्फ कंटेस्टेंट के साथ, बल्कि होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी झगड़ा किया, जिसे लोगों ने काफी एन्जॉय भी किया। फिर कई कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया और अब यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है।

बताया जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron ke khiladi 14) के फिनाले की शूटिंग पहले ही हो चुकी है। अब बस शो का वो एपिसोड ऑनएयर होना बाकी है, जिसके बाद सभी को पता चल जाएगा कि अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी और कृष्णा श्रॉफ में से किसने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है।

करणवीर बने शो के विनर?

‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो की हर छोटी बड़ी अपडेट देने वाला सोशल मीडिया हैंडल द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि करणवीर मेहरा खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron ke khiladi 14) के विनर बने हैं। अब यह खबर सच होती है या नहीं, ये तो फिनाले के बाद ही पता चलेगा।

विनर को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

बता दें कि रियलिटी शो में खिलाड़ियों की जीत के बाद उन्हें इनाम के तौर पर क्या मिलने वाला है दर्शक ये जानने के लिए भी काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में इस बार इस स्टंट बेस्ड शो के विनर को प्राइज मनी के तौर पर 20 लाख रुपये नकद और लग्जरी ब्लैक कार और चमचाती ट्रॉफी देने वाले हैं।

यह शो 28 और 29 सितंबर को शनिवार-रविवार रात 9:30 बजे कलर्स पर आने वाला है। साथ ही दर्शक इसका लाइव प्रसारण ओटीटी चैनल जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ को प्रमोट करते हुए भी दिखाई देने वाले हैं।

Must Read: Aniruddhacharya Maharaj on Urfi Javed: पंखे वाली बहन…’ उर्फी जावेद को लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कही ये बातें