Kiara Advani and Sidharth Malhotra: बेटी के माता-पिता बने कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
Kiara Advani and Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है. बॉलीवुड की ये सबसे प्यारी जोड़ी पेरेंट्स बन गई है. बीते दिन कपल ने बेबी गर्ल का वेलकम किया. वहीं अब फैंस और तमाम सेलेब्स न्यू पेरेंट्स बने कियारा और सिद्धार्थ को जमकर बधाई दे रहे हैं.
फरवरी में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी
बता दें कि शेरशाह स्टार्स ने फरवरी 2025 में एक प्यारे सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ (Kiara Advani and Sidharth Malhotra) छोटे-छोटे मोज़े पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे. कियारा ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा. जल्द आ रहा है.” फाइनली वहीं 1जुलाई को कपल प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए.
View this post on Instagram
साल 2023 में की थी कियारा-सिद्धार्थ ने शादी
सिद्धार्थ और कियारा (Kiara Advani and Sidharth Malhotra) ने पहली बार शेरशाह में अपनी केमिस्ट्री से दिल जीता था. इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था।.उनकी रील-लाइफ प्रेम कहानी एक रियल लाइफ लव स्टोरी में बदल गई, और 2023 में इस जोड़ी ने सात फेरे लेकर शादी कर ली. तब से, यह जोड़ी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बनी हुई है,
Must Read: Faizu New Girlfriend: जन्नत से ब्रेकअप के बाद शेफाली बग्गा को डेट कर रहे है फैजू, देखे वीडियो
