
Malaika-Arjun Relationship: नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप, लंच डेट पर साथ में स्पॉट हुए

Malaika-Arjun Relationship: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर (Malaika-Arjun) पिछले कुछ दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हाल ही में अर्जुन-मलाइका ने एक साथ स्पॉट होकर अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दी और उन्हें एक दूजे से अलग बताने वालों के मूंह पर जोरदार तमाचा मारा। एक साथ स्पॉट हुए कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
दरअसल, आज दोपहर बारिश के बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika-Arjun) के लंच डेट पर स्पॉट किया गया, जहां एक्टर अपनी लेडीलव के पीछे उन्हें प्रोटेक्ट करते दिखाई दिए।
View this post on Instagram
दोनों (Malaika-Arjun) ने एक साथ स्पॉट होकर साबित कर दिया कि वे दोनों साथ-साथ हैं।
इस दौरान जहां मलाइका व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बोल्ड दिखीं तो वहीं अर्जुन (Malaika-Arjun) ब्लैक लुक में नजर आए। दोनों को एक साथ देख उनके फैंस खुश हो गए।
इससे पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा (Malaika-Arjun) के पोस्ट पर कमेंट करके भी ब्रेकअप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी।