Malaika Arora and Arjun Kapoor Video: मलाइका ने किया अर्जुन कपूर को इग्नोर, एक दूसरे के आगे से गुजरे दोनों, वीडियो

Malaika Arora and Arjun Kapoor

Malaika Arora and Arjun Kapoor Video: Arjun Kapoor और Malaika arora कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बीते कुछ समय में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट के जरिए ब्रेकअप का दर्द साझा करने की कोशिश की थी। मगर अभी तक इन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर खुल कर बात नहीं की है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जहां बीते दिन अर्जुन और मलाइका (Malaika Arora and Arjun Kapoor) को एक फैशन शो में साथ देखा गया। इस फैशन शो में मलाइका अरोड़ा मेहमान बनकर पहुंची थीं। वहीं अर्जुन कपूर रैंप पर वॉक करते नजर आए। इस दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आमने सामने एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे। अर्जुन कपूर को देखकर मलाइका ने अपना सिर नीचे कर लिया। वहीं अर्जुन कपूर ने भी मलाइका पर ध्यान न देनी की पूरी कोशिश की है। हालांकि इस दौरान दोनों कमाल लग रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि दोनों का ब्रेकअप लगभग कन्फर्म है, तो अन्य लिखा, यह तो होना ही था। यह सब के बाद उनके फैंस निराश हो गए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें , यह कपल (Malaika Arora and Arjun Kapoor) कई सालों से एक लंबे और खूबसूरत रिश्ते में थे, जिसने सभी का सम्मान और प्यार जीता। वे इस बात की मिसाल बन गए कि कैसे प्यार सभी मुश्किलों के बावजूद खड़ा हो सकता है और लोगों का दिल जीत सकता है। हालांकि,अब दोनों ने सम्मानपूर्वक अपना रिश्ता खत्म कर दिया है।

Must Read: Kalki Box Office Collection: कल्कि ने भी पहले महीने में की 1000 करोड़ की कमाई, तोड़े इन फिल्मो के रिकॉर्ड