Mika Singh and Akanksha Puri Breakup: आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप पर खुलकर बोले मीका सिंह, बताई बड़ी वजह
Mika Singh and Akanksha Puri: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) पर तो हर कोई फिदा है। लाखो लड़कियां उन्हे अपना दिल देने के लिए तैयार है लेकिन मीका को चाहिए एक ऐसी लड़की जो उनकी पत्नी कम और दोस्त ज्यादा हो। इन्ही सब के चलते सिंगर ने अपना स्वयंवर तक रचा दिया था जिसके बाद मीका दुल्हन ढूंडने में कामयाब तो हुए लेकिन शादी नहीं कर पाए।
मीका सिंह (Mika Singh) के स्वयंवर में कई लड़कियां आई लेकिन मीका का दिल अपनी दोस्त आकांक्षा पुरी पर आ गया था, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया था। लेकिन अब कुछ ऐसा हो गया है जिसके बाद से दोनो ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया है। काफी समय तक कपल को एक साथ देखा गया लेकिन जब से आकांक्षा को बिग बॉस ओटीटी2 में जद हदीद संग लिप किस करते देखा गया, तब से लोग इनके रिश्ते पर कई सवाल उठा रहे हैं।
Must Read: दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे Naga Chaitanya, इससे होगी शादी
अब इन्ही सवालों को जवाब देने के लिए मीका ने एक इंटरव्यू में खुल कर बात की। सिंगर (Mika Singh) ने कहा कि वे स्वयंवर करना चाहते थे और उन्हे ये आईडिया भी पसंद था। जिसके बाद उन्होने अपनी दोस्त आकांक्षा को ही साथी बनाया। मीका ने कहा कि वे रियल लाइफ में शादी करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हे पता लगा कि उन दोनो कि दुनिया अलग है तो दोनों ने सिर्फ दोस्त रहने का फैसला लिया।
मीका (Mika Singh) ने कहा कि आकांक्षा और उनका काम बेहद अलग है, एक सिंगर है तो एक एक्टर, जिसके कारण दोनो को एक दूसरे के साथ रहने में भी परेशानी हो रही थी। शोज के चलते मीका दुनियाभर में घूमते हैं और एक्ट्रेस होने के कारण आकांक्षा लंबे समय तक एक ही जगह पर रहती है। ऐसे में शादी को चलाना मुश्किल हो जाता।
