Mika Singh health: मीका सिंह की तबीयत बिगड़ी, गले से नहीं निकल पा रही आवाज
Mika Singh Throat Infection: बॉलीवुड के सबसे फेमस सिंगर में से एक मीका सिंह (Mika Singh) ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें 15 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा. वह कुछ दिनों पहले तक दुनिया भर में दौरा कर रहे थे और लगातार कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन उनको इसकी कीमत चुकानी पड़ी क्योंकि इस वजह से उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ा.
मीका सिंह की तबियत बिगड़ी
मीका (Mika Singh) ने खुलासा किया कि उनके लंबे करियर में यह पहली बार था कि उन्हें अपनी हेल्थ के कारण अपने कॉन्सर्ट कैंसिल करने पड़े. मीका ने बताया कि अमेरिका में के बाद उन्हें बाली, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शो करना था. मीका ने बताया कि उन्होंने यूएस में बैक टू बैक शो किए और बीच में उन्हें आराम नहीं मिला, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ा, खासकर उनके गले पर…
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि उनका आखिरी शो डलास में था जहां उन्हें सर्दी लग गई और इसका असर उनके गले और आवाज पर पड़ा. जब उन्होंने एक डॉक्टर से सलाह ली, डॉक्टर ने मुझे ट्रैवलिंग से बचने के लिए कहा था, इसलिए मैं भारत भी नहीं आया”. मीका (Mika Singh) ने बताया कि उनकी पूरी टीम को लगभग 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ क्योंकि कई शो कैंसिल करने पड़े.
मीका (Mika Singh) ने ये भी बताया कि शोज में परफॉर्म न कर पाने की वजह से उन्हें कई लोगों के पैसे लौटाने भी पड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया और सीडी व लिप सिंक के जरिए गाना गाने की इजाजत दी.
Must Read: Dream Girl 2 Release Date: बॉक्स ऑफिस पर इस दिन से धमाका मचाएगी ‘ड्रीम गर्ल 2’, तारीख आई सामने
सिंगर को 15 करोड़ का भारी नुकसान हुआ
फैंस को मीका सिंह (Mika Singh) ने ये भी साफ किया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है. अब वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं. इसी हफ्ते से वह रिकॉर्डिंग वगैरह भी शुरू कर रहे हैं. जल्द ही उनके परफॉर्मेंस बाली, सिंगापुर, मलेशिया, जकार्ता से लेकर कई अन्य देश में होने वाले हैं.
