Neetu Kapoor New Car: नीतू कपूर ने खरीदी मर्सिडीज मेबैक GLS 600, गाड़ी की कीमत जान खुली रह जाएंगी आखें

Neetu Kapoor New Car

Neetu Kapoor New Car: नीतू कपूर ने हाल ही में मर्सिडीज मेबैक जीएलएस600 एसयूवी खरीदी है। इसकी कीमत 2.92 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज कंपनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ कुछ वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने अपने कलेक्शन में यह नई गाड़ी शामिल की है। अपनी चमचमाती नई गाड़ी के साथ एक्ट्रेस बहुत खुश नज़र आ रही है। उन्होंने गाड़ी की डिलीवरी मुंबई में ली है।

मर्सिडीज फ्रेंचाइजी टीम द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को अपनी नई गाड़ी को रिवील करते हुए देखा जा सकता है। फोटोज में वह नई गाड़ी की पूजा करती नज़र आ रहीं हैं। इस मौके पर उन्हें चॉकलेट केक कट करते भी देखा जा सकता है।

कंपनी ने फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं। इसमें लिखा है, ‘नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की नई मर्सिडीज मेबैक आ गई है। नीतू कपूर को बधाई। आपके करियर की तरह आपकी ड्राइव भी अच्छी रहे।’ आपको बता दें कि इस कार में कई शानदार फीचर हैं। जैसे मसाज सीट है। 12.3 इंच का डुएल स्क्रीन डिस्पले हैं। वहीं, इसमें सनरूफ की भी व्यवस्था हैं। यह पहली एसयूवी है, जिसे मेबैक नाम दिया गया है। इसके पहले यह मेबैक रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, राम चरण और अर्जुन कपूर के पास है।

काम की बात करें तो नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने ‘जुग जुग जियो’ से 9 साल के बाद फिल्मों में वापसी की। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी थीं। एक्ट्रेस जल्द ‘लेटर टू मिस्टर खन्ना’ फिल्म में सनी कौशल की मां के रोल में नजर आएंगी।

Must Read: Hunter Tutega Nahi Todega Teaser: अमेजन ने जारी किया ‘हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ का टीजर, जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे सुनील शेट्टी