Nimrit Kaur Ahluwalia New Car: निमृत कौर अहलूवालिया ने खरीदी करोड़ों की महंगी लग्जरी कार
Nimrit Kaur Ahluwalia New Car: रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 16’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुद के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं। नई ऑडी कार के साथ पोज देते हुए निमृत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि निमृत कौर (Nimrit Kaur Ahluwalia) अपनी नई चमचमाती कार के साथ हैप्पी पोज दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही हैं।
View this post on Instagram
निमृत (Nimrit Kaur Ahluwalia) द्वारा खरीदी इस ब्लैक Audi A6 की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। फैंस उन्हें इस नई कार के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें, टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ से घर घर में पहचान बनाने वाली निमृत कौर (Nimrit Kaur Ahluwalia) को हाल ही में सॉन्ग ‘जिहाले-ए-मिस्किन’ में देखा गया। उनके गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है। गाने की सक्सेसस को सेलिब्रेट करने के मकसद से ही निमृत ने खुद को नई लग्जरी कार गिफ्ट की है। अब एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनके पास कई और भी प्रॉजेक्ट हैं।
Must Read: Salman Khan and Aamir Khan: सलमान खान ने ठुकराया आमिर खान की फिल्म का ऑफर
