Honey Singh film: ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा हनी सिंह की जिंदगी पर बनाएंगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म
Honey Singh film: पॉपुलर हिप हॉप आर्टिस्ट और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रैपर के जन्मदिन के मौके पर एक खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि जल्द ही हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने का जिम्मा ऑस्कर विनर फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा (Guneet Monga)ने लिया है।
हनी सिंह पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
आपको बता दें कि हनी सिंह (Honey Singh) पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए लोग रैपर की असल जिंदगी के बारे में जान पाएंगे। हनी सिंह सिंगिंग की दुनिया का जाना माना नाम है। उनके गाने यूथ के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। एक समय लोगों में हनी सिंह के सॉन्ग को सुनने के लिए काफी क्रेज हुआ करता था। हनी सिंह की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही है। अपने करियर के टॉप पर आकर उनका एकदम से गायब होने जाना, फैंस के लिए तगड़े झटके से कम नहीं था। इसके बाद हनी सिंह ने एकदम से अपनी बीमारी के बारे में सबको बता कर शॉक्ड कर दिया था। उन्होंने मेंटली भी काफी स्ट्रेस झेला है।
#HoneySingh: रैपर हनी सिंह की लाइफ पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है, जो #Netflix पर स्ट्रीम होगी. हनी सिंह के जन्मदिन के मौके पर इस डॉक्यूमेंट्री का एक टीजर जारी किया गया है जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं. इस #Documentary को #Oscar अवॉर्ड विनर #GuneetMonga प्रोड्यूस करेंगी pic.twitter.com/WjEYO2zcdz
— Moneycontrol Hindi (@MoneycontrolH) March 15, 2023
2003 में म्यूजिक इंडस्ट्री में की एंट्री
दिल्ली के रहने वाले हनी सिंह (Honey Singh) ने एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में साल 2003 में म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री की थी। जिसके बाद उन्होंने एक हिप हॉप प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान बनाई। हनी सिंह के रैप औऱ म्यूजिक को लोग दीवानों की तरह पसंद करने लगे और धीरे-धीरे लोगों की बीच उनका अच्छा-खासा नाम बन गया। सिंगर ने ‘देसी कलाकर’ , ‘ब्लू आइज’, ‘डोप शोप’ जैसे कई हिट सॉन्ग दिए हैं। इस शार्ट डाक्यूमेंट्री में हनी सिंह की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी दिखाया जाएगा।
Must Read: Gaslight Movie Trailer: मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर है सारा अली खान की फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर
मेरी जीवन यात्रा का सच्चा विवरण
डॉक्यू-फिल्म पर टिप्पणी करते हुए, यो यो हनी सिंह (Honey Singh) ने कहा, “मैंने मीडिया में अपने व्यक्तिगत और करियर के मुद्दों के बारे में पहले भी बात की है, लेकिन मैं कभी भी इसे सबके सामने नहीं रख पाया। मुझे अपने प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार मिला है और वे पूरी कहानी जानने के हकदार हैं। नेटफ्लिक्स की यह डॉक्यू-फिल्म हर किसी को मेरे जीवन, मेरी परवरिश, जहां मैं हूं और वापसी की मेरी वर्तमान यात्रा का एक सच्चा और ईमानदार विवरण देगी।
ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा (Guneet Monga), सिख्या एंटरटेनमेंट कहती हैं, “यो यो हनी सिंह ने भारतीय संगीत उद्योग में तूफान ला दिया है। उनका संगीत युवाओं में गूंजता था। प्रेस में सुर्खियां बटोरने से पहले ही हनी सिंह (Honey Singh) एक स्टार थे। प्रसिद्धि के साथ उनकी उथल-पुथल भरी यात्रा ने पूरे देश को, और हमें उत्तेजित कर दिया। यह एक ऐसी कहानी थी जिसे मैं एक्सप्लोर करना चाहती थी। शुक्र है, नेटफ्लिक्स ने हमेशा वैश्विक दर्शकों के लिए अद्वितीय, विविध स्थानीय कहानियों का समर्थन किया है और इस तरह की एक प्रामाणिक डॉक्यू-फिल्म के लिए एकदम सही जगह बनाई है। हम आपके लिए देश के रैप और हिप-हॉप संगीत के पीछे के व्यक्ति से मिलने के लिए उत्साहित हैं, और उस यात्रा के बारे में जानेंगे जिसके कारण उनका दबदबा और विवाद हुआ।”
